10 मई 2021
☞ हेमंता बिस्व सरमा असम के मुख्यमंत्री बनेंगे।
☞ 2-DG दवा का विकास डीआरडीओ और डॉ. रेड्डी लैब के संयुक्त प्रयास से विकसित की गई है।
☞ अग्रणी कंसलटिंग कंपनी डेलॉय की इस वर्ष की सूची में दुनिया की सिर्फ 250 रिटेलरों में भारत से सिर्फ रिलायंस एकमात्र कंपनी है।
- इस वर्ष इसका 53 वां स्थान रहा।
- पिछले वर्ष कंपनी का 56 वां स्थान था।
- रिलायंस दुनिया की सबसे तेज गति से विकास कर रही रिटेलर कंपनी के पहले रुतबे से फिसल कर दूसरे स्थान पर आ गई है।
- अमेरिका की वॉलमार्ट इंक पहली पोजीशन पर है।
- अमेरिका की अमेजन इंक दूसरे स्थान पर है।
- कोस्टको होलसेल कॉरपोरेशन तीसरे स्थान पर है।
- जर्मनी की श्वार्ज ग्रुप चौथे स्थान पर है।
- शीर्ष 10 कंपनियों में से 7 अमेरिका की है।
☞ वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मई के शुरुआती सप्ताह में निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 80 फ़ीसदी बढ़कर 7.04 अरब डॉलर(करीब 51000 करोड़ रुपए) पर पहुंच गया है।
आयात 80.7 फ़ीसदी बढ़कर 8.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
☞ बैड बैंक- ऐसे वित्तीय संस्थान, जो कर्जदाताओं यानी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं की खराब परिसंपत्तियों लेकर उनका समाधान करता हैै।
☞ इंडियन बैंक एसोसिएशन के सीईओ- सुनील मेहता
☞ आईसीयू- इंटेंसिव केयर यूनिट
☞ एचडीयू- हाई डिपेंडेंसी यूनिट
☞ आईसीयू साइकोसिस/डेलिरियम- व्यक्ति में जान जाने की नौबत वाली बीमारी होने पर दिमाग बेहोशी की हालत में चला जाता है और रोगी को कुछ भी समझ में नहीं आता है।
- वर्तमान में कोरोना संक्रमित इसकी चपेट में आ रहे हैं।
- रोगी मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं।
- भूल जाना, अत्यधिक गुस्सा आदि इसके लक्षण हैं।
- आईसीयू और एचडीयू रोगियों में यह समस्या सामने आ रही है।
- यह समस्या ज्यादातर युवाओं और फील्ड वर्क करने वालों में सामने आ रही है।
☞ थाईलैंड ओपन गोल्फ का खिताब आर्य जुतानूगर्न ने जीता है।
☞ स्पेनिश ग्रांपि का खिताब ब्रिटिश डाइवर लुईस हेमिल्टन ने अपने नाम कर लिया है।
☞ हाल ही में राज्यसभा सदस्य शिल्पकार व राज्यसभा सदस्य पद्म भूषण रघुनाथ महापात्र कोरोना की वजह से निधन हो गया है।
☞ 10 मई 1857 को मेरठ से स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का प्रारंभ हुआ था।
☞ 10 मई 1994 के दिन नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
☞ केआईआईटी- डीम्ड विश्वविद्यालय कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी
- यह ओडिशा में स्थित है।
- यह QS स्टार्टिंग से फाइव स्टार रेटिंग पढ़ने वाला देश का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading