✍️न्यूमोनिया जैसी घातक बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए सरकार ने न्यूमोकोकल कंजूगेट वैक्सिन (PCV) को सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम(UIP) में शामिल कर लिया है।
[Note:- सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम- वर्ष 1985 में बच्चों और गर्भवती महिलाओं में बारह वैक्सीन-रोकथाम योग्य बीमारियों के खिलाफ मृत्यु दर और रुग्णता को रोकने के लिये शुरू किया गया था।]
👉 यह वैक्सीन न्यूमोकोकी कुल जीवाणुओं के मिश्रण से तैयार हुई है, जो निमोनिया के कारक होते हैं। इसलिए वैक्सीन के नाम में कंजूगेट शामिल है।
👉 दिसंबर 2020 में भारत की पहली विकसित स्वदेशी न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन ‘न्यूमोसिल’ को लॉन्च किया गया था।
👉 टिके को पहली बार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लांच किया था।
👉 इससे बच्चों की मृत्यु दर को 60% तक कम करने में मदद मिलेगी।
👉 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडावर ने 29 अक्टूबर 2021 को पीसीवी की राष्ट्रव्यापी शुरुआत की।
साथ ही प्रचार एवं जागरूकता पर केस भी जारी किया जिसे सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा किया जाएगा।
👉 भारत में 5 साल तक के बच्चों में न्यूमोनिया मृत्यु का बड़ा कारण है।
👉 भारत में बच्चों की करीब 16% मौतें न्यूमोनिया के कारण होती है।
👉 यह न्यूमोकोकल रोग से सुरक्षा प्रदान करती है जो बच्चों और वयस्कों दोनों को न्यूमोकोकल रोग से बचा सकती है।
👉 सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पूरे देश में अभी तक सभी बच्चों को 10 टीके मुफ्त लगाए जाते थे।
अब निमोनिया का टीका शामिल होने से 11 टीके हो गए हैं।
👉 वर्ष 2016 में पीसीवी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया था।
👉 सार्वभौमिक टीकाकरण के तहत देश में हर साल 2.67 करोड़ नवजात शिशुओं और 2.9 करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है।
👉न्यूमोकोकल रोग के बारे में:-
1. स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया या न्यूमोकोकस नामक बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण को न्यूमोकोकल रोग के नाम से जाना जाता है। ज़्यादातर लोगों के नाक और गले में न्यूमोकोकस जीवाणु पाए जाते हैं, जबकि जीवाणु के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
2. हालाँकि कभी-कभी बैक्टीरिया/जीवाणु बढ़कर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाते हैं और तब लोग बीमार हो जाते हैं।
✍️ एम्स दिल्ली के न्यूरोलॉजी के डॉक्टर ने स्मार्ट इंडिया स्ट्रोक एप विकसित किया है, लकवा के इलाज उपलब्ध करवाने में मददगार बनेगा।
👉एप का ट्रायल शुरू हो चुका है जो 6 माह में पूरा होगा।
👉डॉक्टरों के अनुसार 20 सेकंड में एक मरीज को लकवा होता है और हर 2 मिनट में एक मरीज की मौत हो जाती है।
👉पिछले साल देश में 18 लाख लोगों को लकवा हुआ, जिसमें 25% मरीजों की उम्र 40 वर्ष से कम थी।
✍️ भारत और इजरायल के रक्षा मंत्रालय के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करने वाले शीर्ष निकाय जेडब्ल्यूजे(भारत और इजरायल का संयुक्त कार्य समूह) ने रक्षा सहयोग के लिए नए क्षेत्रों की पहचान के लिए 10 साल का रोडमैप तैयार करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाने पर सहमति व्यक्त की है।
✍️ भारत ने शुक्रवार को उड़ीसा के अब्दुल कलाम द्वीप पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ द्वारा विकसित) और भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की टीम ने संयुक्त रूप से दिनांक 29 अक्टूबर, 2021 को एकएरियल प्लेटफॉर्म से स्वदेशी रूप से विकसित लॉन्ग-रेंज बम (एलआरबी) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
✍️ कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार का आर्ट अटैक से 40 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु में 29 अक्टूबर 2021 को निधन।
✍️ 15 अगस्त 2014 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषित किए गए प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत अक्टूबर 2021 तक बैंक खातों की संख्या बढ़कर 44 करोड हो गई है।
वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 28 अगस्त 2014 को इसे शुरू किया गया था।
✍️ कृषि मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार इस बार 33.11 करोड़ टन फल और सब्जियों का उत्पादन होगा।
👉बागवानी फसलों का उत्पादन होने का अनुमान- 10.30 करोड़ टन
👉सब्जी की पैदावार होने का अनुमान- 19.72 करोड़ टन
👉बागवानी की पैदावार में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है, परंतु घरेलू स्तर पर बागवानी का 16% हिस्सा अभी भी खेत खलियान के बीच नष्ट हो जाता है, जिसे रोकने के लिए करोड़ का एग्री इंफ्रा फंड की व्यवस्था की है और इसका उपयोग शुरू कर दिया गया है।
✍️ धारा (376) का संबंध दुष्कर्म से जुड़ा है।
✍️ वर्ष 1972 में पर्यावरण चेतना एवं पर्यावरण आंदोलन के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्टॉकहोम (स्वीडन) में दुनिया के सभी देशों क पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था।
👉इसका मुख्य विषय लगातार हो रहे पर्यावरण क्षरण, मौसम परिवर्तन एवं आपदाओं पर नियंत्रण के प्रति ध्यान केंद्रित करना था।
👉1983 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नार्वे के तत्कालीन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति ने 1987 में अवर कामन फ्यूचर नाम से रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसके आधार पर संयुक्त राष्ट्र ने 1989 मेंं सभी सभी देशों के साथ एक सम्मेलन बुलाने का आग्रह किया।
👉वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया गया जिससे पृथ्वी सम्मेलन या रियो सम्मेलन के नाम से जाना जाता है, जिसका उद्देश्य ग्रीनहाउस गैस की सुंदरता में कमी करने से संबंधित था।
👉पार्टीज-21(COP-21) 2015 का आयोजन पेरिस में हुआ, जिसे पेरिस समझौते के नाम से जाना जाता है, जिसका उद्देश्य इस सदी के अंत तक वैश्विक तापमान की वृद्धि उद्योग पूर्व स्तर से 2°C या यदि संभव हो तो 1.5°C डिग्री सेल्सियस से अधिक न हो ।
👉इसी क्रम में अनेक COP बैठकें हुई।
👉2019 में COP-25 का आयोजन मेड्रिड स्पेन में हुआ।
👉वर्ष 2020 में COP-26 होना था, परंतु कोरोनावायरस स्थगित हो गया।
👉October 2021 में COP-26 की बैठक ग्लासगो(इटली) में होगी।
✍️ पहली लोकसभा में 5% महिलाएं थी, जो वर्ष 2019 में 14% तक ही पहुंच पाई हैं।
👉देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के मंत्रिमंडल में केवल के कुमारी अमृत कौर थी।
👉दूसरी सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं थी।
👉लाल बहादुर शास्त्री की सरकार में इंदिरा गांधी सहित तीन महिला मंत्री थी।
👉इंदिरा गांधी के पहले मंत्रिमंडल में एक भी महिला कैबिनेट मंत्री नहीं थी।
👉राजीव गन के समय भी 1 महिला मंत्री मोहसिना किदवई थी।
👉मनमोहन सिंह सरकार में 10 महिलाएं मंत्रिमंडल में थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 11 महिलाएं मंत्री हैं।
✍️भारत में काम करने वाली सीता 150 महिलाएं आज भी कृषि क्षेत्र में काम करती हैं।
केवल 24 फ़ीसदी महिलाएं वेतन पर काम करती है।
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न वर्गों की महिलाओं के लिए हिंसा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दी जाती है।
✍️ 2 नवंबर 2021 को धनतेरस पर कोलकाता टकसाल से मां लक्ष्मी की छवि वाले रंगीन सिक्के जारी किए जाएंगे।
👉इस पर एक तरफ पद्मासन महालक्ष्मी का रंगीन चित्र और दूसरी तरफ भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड का अधिकारिक लोगों होगा।
इसका मूल्य वर्ग नहीं होगा।
👉प्रचलन में नहीं आएंगे, लेकिन स्मृति के तौर पर से यह जा सकेंगे।
👉निजी कंपनियां करीब 2 वर्ष से गणेश लक्ष्मी के रंगीन सिक्के बना रही है, लेकिन किसी सरकारी टकसाल में पहली बार रंगीन सिक्कों की ढलाई हो रही है।
👉विश्व कप पहला रंगीन सिक्का 2004 में कनाडा ने जारी किया था।
यह 25 सेट का प्रचलन योग्य था।
👉ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी रंगीन सिक्के जारी कर चुके हैं।
✍️ इलाहाबाद हाई कोर्ट के अनुसार लिव इन रिलेशनशिप जीवन जीने का नजरिया और हिस्सा बन गया है। अतः इसी व्यक्तिगत सहायता(अनुच्छेद 21) के रूप में देखा जाना चाहिए, न की समाजिक नैतिकता के पैमाने पर।
✍️ मद्रास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से बीटेक व उत्तराखंड के काशीपुर आईआईएम की फाउंडेशन फॉर इन्नोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप विंग से प्रशिक्षित अमित श्रीवास्तव व अंकित की ओर से फ्रूट स्केनर तैयार किया गया हैै, जो मोबाइल में ऐप की मदद से 5 सेकंड में बता देगा कि फल भीतर से पका है या कच्चा हैै या मीठा है या खट्टा है सड़ा है या सही है या उसमें शुगर कितनी है।
✍️ 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर बाबा का जन्म हुआ था।
✍️ इटली के किसान स्टेफानो 1226 किलो का कद्दू उगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे भारी कद्दू के तौर पर नाम दर्ज करवाया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading