✍️ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा अटल रैंकिंग 2020 जारी इन्नोवेशन को लेकर पहली बार यह रैंकिंग से कैटेगरी में जारी की गई।
इसमें 674 संस्थानों ने हिस्सा लिया, जिसमें पहली बार महिलाओं से जुड़े उच्च शिक्षण संस्थानों को भी लेकर एक अलग कैटेगरी जारी की गई।
[अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टिट्यूशनल ऑन इन्नोवेशन अचीवमेंट 2020 में संस्थानों ने हिस्सा लिया, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के संस्थान महत्व के संस्थान और केंद्रीय विद्यालय की कैटेगरी में 62 संस्थान शामिल हुए, जबकि सरकारी राज्य विश्वविद्यालय डीम्ड विश्वविद्यालय की कैटेगरी में सिर्फ 38 संस्थान, निजी विश्वविद्यालय और डीम्ड विश्वविद्यालय में 80 और सरकारी कॉलेज की श्रेणी में 121 संस्थान, निजी कॉलेज की श्रेणी में 373 संस्थान शामिल हुए।]
✍️ ईपीसीए- पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं सरंक्षण प्राधिकरण
✍️ एडीबी - एशियाई विकास बैंक
चर्चा में क्यों? - दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल रंजीत सिस्टम के लिए 7.5 हजार करोड रुपए (1 बिलियन डॉलर ) की मंजूरी देने के लिए, जिससे एनसीआर परिवहन निगम तैयार कर रहा है।
✍️ गोवा के राज्यपाल पद से सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर कर रॉय की जगह मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
✍️ भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।
नागरिक संशोधन कानून पास होने के बाद शेख हसीना ने बार-बार यह जताया था कि वह भारत सरकार के इस कदम से आहत है।
✍️ एनएससीएन-आइएम -नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम
यह एक अलगाववादी संगठन है, जिसकी सरकार के साथ बातचीत चल रही थी। यह नागालैंड के लिए अलग झंडे और सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिसे केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है।
✍️ चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह जल्द ही एडीबी के वाइस प्रेसिडेंट का पद संभालेंगे, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले दिवाकर गुप्ता का पद लेंगे।
✍️ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल 572 द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल कुल 8259 वर्ग किलोमीटर है, जो हॉन्गकोंग से 8 गुना, सिंगापुर से 11 गुना तथा सेशेल्स का 20 गुना, मॉरीशस का 4 गुना है।
✍️ ब्रांडेड मैन्युफैक्चरिंग स्कीम- इसके तहत यदि कोई कंपनी कच्चे माल और मशीनरी का अपना संपूर्ण आयात विदेश से करती है, तो इस पर कोई शुल्क नहीं लागू किया जाएगा। बाद में अगर कंपनी अपने उत्पादन का 100% निर्यात विदेश में करती है,तो उससे कोई आयात शुल्क नहीं वसूला जाएगा। अगर वह अपने उत्पादन का 100% निर्यात लेकर इसमें से कुछ भाग उत्पादन की खपत घरेलू स्तर पर करता है, तो जितनी खपत घरेलू स्तर पर की गई है उतने ही उत्पाद पर आयात शुल्क लिया जाएग।
[नोट:- सेज - स्पेशल इकोनामक जोन(विशेष आर्थिक क्षेत्र)
इसमें निर्मित वस्तुओं को घरेलू स्तर पर नहीं बेचा जा सकता है और यदि घरेलू स्तर पर बेचा जाता है तो उसे आयातित वस्तु मान ली जाती है और उस पर आयात शुल्क लगाया जाता है।]
किसके लिए फायदेमंद ? - उन कंपनियों के लिए जिन्हें उत्पादन हेतु कच्चा माल और मशीनरी विदेश से लानी पड़ती है।
फायदे वाले क्षेत्र- फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल्स आदि कंपनियों को।
स्कीम को लांच किया - मेक इन इंडिया के तहत अक्टूबर 2019 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) ने
✍️ डब्ल्यूएफआई- भारतीय कुश्ती संघ
चर्चा में क्यों? - टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र महिला पहलवान विनेश फोगाट द्वारा कोविड-19 का राष्ट्रीय शिविर से हट गई है, जिससे भारतीय कुश्ती संघ नाराज है।
राष्ट्रीय शिविर 1 सितंबर से महिलाओं के लिए लखनऊ में तथा पुरुषों के लिए सोनीपत में शुरू होंगे
✍️ पंजाब फुटबॉल अकादमी के संस्थापक रणजीत बजाज ने देश के प्रतिष्ठित फुटबाल क्लबों के साथ मिलकर एएफसीआई(एसोसिएशन फुटबॉल क्लब्स एंड एकेडमीज इन इंडिया का गठन किया है।
हाल ही में इसका पहला वेबीनार आयोजित हुआ जिसमें 300 से ज्यादा के लोगों ने भाग लिया।
✍️ विश्व फोटोग्राफी दिवस - 19 अगस्त
गुरु निवासी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मिथुन हुनुगुंद द्वारा खींची गई नर ब्लैक पैंथर और मादा लेपर्ड की तस्वीर जिसे दइंटरनल कपल प्रथम अमर जोड़े की संज्ञा दी गई है।
✍️रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का निरीक्षण ओडिशा में चांदीपुर मिसाइल प्रशिक्षण केंद्र से किया गया।
मारक क्षमता 80 से 100 किलोमीटर
वजन - 175 से 190 किलोग्राम
लंबाई- 3.6 मीटर
जमीन सिर्फ 5 से 25 मीटर ऊंचाई तक दा 19 से 4 गुना अधिक गति के साथ।
✍️स्पूतनिक-5 को 19 अगस्त 1960 में लॉंच किया गया।
यह पहला सेटेलाइट था जिसमें भेजें सभी जानवर सुरक्षित वापिस आए। रूस द्वारा बनाई गई कोविड-19 की वैक्सीन का नाम स्पूतनिक 5 रखा गया है।
✍️ दुनिया की सबसे बड़ी मछली का नाम है- व्हेल शार्क
✍️एनडीआरएफ - राष्ट्रीय आपदा राहत कोष
चर्चा में क्यों? - सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान एनडीआरएफ पीएम केयर्स फंड को अलग-अलग घोषित कर देने पर।
पीएम केयर्स फंड- कोविड-19 महामारी जैसी संकट या आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट, जिसक प्राथमिक उद्देश्य प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करना है
[नोट:- एनडीआरएफ की ऑडिट सीएनजी करता है, जबकि पीएम केयर्स फंड की ऑडिट सीएनजी नहीं करता है।]
कोर्ट ने क्या कहा? - कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को यह तय करने का अधिकार है कि किसको से क्या वित्तीय उपाय किया जाए।
✍️ उत्तराखंड की लिपुलेख सीमा पर चीन ने टैंक के तैनात किए।
✍️ यूपी में उद्योग लगाने की मंजूरी अनुमति 72 घंटों में मिलेगी, जिसके लिए उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की है।
✍️ मध्यप्रदेश में सिर्फ मूल निवासियों को ही नौकरी मिलेगी,जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर दी।
✍️MCQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading