✍️ श्रीशैलम हाइड्रो प्लांट स्थित है- तेलंगाना में
चर्चा में क्यों?- पावर प्लांट में आग लगने से इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत होने से।
✍️ एनसीएलटी- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल
चर्चा में क्यों? -रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने पर, जिसके तहत एसबीआई के 1200 करोड रुपए वसूले जाएंगे।
✍️ हरित पथ ऐप- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा विकसित किया गया।
इसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लांच किया।
उद्देश्य- राजमार्गों पर पौधों की निगरानी
✍️ पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार नए चुनाव आयुक्त होंगे। 31 अगस्त तक अशोक लवासा चुनाव आयुक्तत के पद पर बने रहेंगे।
✍️ इस वर्ष 47 अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें मेडल, प्रशस्ति पत्र, 50 हजार रुपए व दो साल की सेवा विस्तार प्रदान की जाएगी।
✍️ स्केलन साइबरटिक्स लिमिटेड ,बेंगलुरु ने कोविड-19 प्रोटीन को निष्प्रभावी बनाने की शाइकोकेन(स्केलेन हाईपरचार्ज कोरोना कैनन) नामक मशीन तैयार की है।
इसे 15 अगस्त को लॉन्च किया गया।
✍️गणेश चतुर्थी मनाई जाती है- भाद्रपद शुक्ल
(यह 10 दिन तक मनाया जाने वाला त्यौहार है। इसका समापन अनंत चतुर्थी के दिन होता है।)
✍️ आईआईएम- भारतीय प्रबंधन संस्थान
✍️ कोविड-19 महामारी के कारण 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रीय खेल वितरण समारोह पहली बार वर्चुअल रूप से आयोजित होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading