सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21 September current affairs

✍️ आर्थिक संकट से उबरने के लिए मालदीव को भारत ने 1840 करोड रुपए (25 करोड़ डॉलर)की मदद दी है।
👉मालदीव को इससे क्या फायदा होगा?- पर्यटन आश्रित देश मालदीव को चीन ने अपने कर्ज वापसी के लिए एक करोड़ डॉलर का नोटिस दिया है।
अतः मालदीव को कोविड-19 संकट के दौरान कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी।
👉मालदीव के 
राष्ट्रपति- इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
विदेश मंत्री- अब्दुल्ला शाहिद
वित्त मंत्री- इब्राहिम अमीर
भारत के उच्चायुक्त- संजय सुधीर
👉यह सहायता ट्रेजरी बांड के दौरान प्रदान की गई है, जिसे 10 साल के अंदर वापस लौटाना होगा।
👉इससे पहले भारत ने अप्रैल में 5.5 टन जरूरी दवाएं,  बाद में 6.2 टन दवाएं और मई में 580 टन खाद्य सामग्री माले(मालदीव की राजधानी) भेजी थी।
महामारी से निपटने के लिए लघु अवधि के लिए डॉक्टरों एवं नर्सों को भर्ती कर मालदीव में तैनात किया था।

✍️आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से घर-घर को ब्रॉडबैंड कनेक्शन से जोड़ने हेतु " घर तक फाइबर स्कीम" की शुरुआत की है।
👉15 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 1000 दिनों में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने की घोषणा की थी।
👉नोट:- इससे पहले भारत नेट के जरिए 1.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जा चुका है।
👉इससे क्या फायदा होगा?- गांव के घरों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी होने से ई-कॉमर्स, ई-शिक्षा, ई-फार्मेसी, ई-हॉट, कॉल सेंटर, ऑनलाइन बैंकिंग आदि सुविधाएं आसानी से शुरू हो जाएंगी।

✍️स्वास्थ्य राज्यमंत्री- अश्विनी चौबे

✍️हार्ड झम्युनिटी :-  हार्ड इम्युनिटी से मतलब किसी क्षेत्र विशेष में आबादी के बहुत बड़े हिस्से ( 60 से 80 फीसद सदस्यों में ) में किसी वायरस से लड़ने की क्षमता विकसित होने से है । ऐसा तब होता है जब लोग संक्रमण की चपेट में आकर ठीक हो जाते हैं । इससे उनके शरीर में वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडीज पैदा हो जाती है । धीरे - धीरे जब बड़ी आबादी में एंटीबॉडीज पैदा होती है तो फिर वायरस को फैलने के लिए नया होस्ट ( व्यक्ति ) नहीं मिलता और उसकी चेन टूट जाती है । इस तरह वायरस धीरे - धीरे खत्म हो जाता है । यह प्राकृतिक प्रक्रिया है । इसके अलावा वैक्सीन देकर भी लोगों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाती है ।

✍️पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा 20 सितंबर 2020 को राज्यसभा के सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए।

✍️कृषि उत्पाद व्यापार और वाणिज्य विधेयक -2020  और मूल्य आश्वासन व कृषि सेवा विधेयक -2020  लोकसभा से पारित होने के बाद राज्यसभा से भी पारित हो चुके हैं।

✍️ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन करेंगे।

✍️रिसिन- इतना जहरीला होता है। इससे उल्टी , अंदरुनी रक्तस्त्राव और आखिरकार प्रमुख अंग काम करना बंद कर देते हैं । इसकी कोई दवा भी नहीं है । यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल प्रिवेंशन के मुताबिक , इससे 36 से 72 घंटे के अंदर मौत हो सकती है । यह इस पर निर्भर करता है कि रिसिन कितनी मात्रा में इस्तेमाल की गई है ।

✍️ चीन ने नेपाल की सीमा में अवैध इमारतों का निर्माण किया है।

✍️ इंग्लैंड में अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 के चलते आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर 10000 पाउंड (9.50 लाख) रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा।

✍️ब्रिटेन के प्रधानमंत्री- बोरिस जॉनसन

✍️ रूरल डेवलपमेंट काउंसिल ( आरडीसी ) ने हार्वेस्ट प्लस नामक कंपनी के सहयोग से बिहार में  पटना के कुकरीबीघा गांव को  देश का पहला न्यूट्रिशनल विलेज विकसित करने की बीड़ा उठाया है । 
इस विलेज में सिर्फ पोषणयुक्त अनाज की खेती होगी । इसकी शुरुआत रविवार को बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व बंगाल के प्रभारी रवींद्र रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की । प्रेम कुमार ने बताया कि कुकरीबीघा को न्यूट्रिशनल विलेज के रूप में विकसित करने में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी किसानों को जोताई के उपकरण व कोरटेक कंपनी जैविक उर्वरक , कीटनाशक व बीज उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी ।

✍️ 21 सितंबर 1949 को महाराजा बुद्ध के इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन नामक दस्तावेज पर हस्ताक्षर के साथ ही मणिपुर का भारत में विलय हुआ था।
1956 में यह केंद्र शासित प्रदेश बना और 21 जनवरी 1972 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया।

✍️ अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति दिवस- 21 सितंबर
1982 से शुरू किया गया। 2001 तक इसे  सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को इसे मनाया जाता था, परंतु 2002 से इसे 21 सितंबर को मनाया जाने लगा।

✍️ बॉलीवुड में बैड मैन के नाम से मशहूर हैं- गुलशन ग्रोवर

✍️इंडोनेशिया में मिले दुर्लभ जावा गैंडे के 2 बच्चे वन अधिकारियों के अनुसार , नर का नाम लूथर और मादा का हेलन है ।
दोनों एक ही मां के बच्चे हैं । इसने जावा प्रजाति के गैंडों के अस्तित्व को लेकर एक उम्मीद जगा दी है । इंडोनेशिया का उजंग कुलोन अभयारण्य जावा गैंडों का एक मात्र आशियाना माना जाता है ।

✍️ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल इंस्टीट्यूट (आईआईटीएम), पुणे और पोट्सडैम इंस्टिट्यूट  फोर क्लाइमेंट इंपैक्ट रिसर्च, जर्मनी द्वारा मिलकर किए गए शोध के अनुसार ज्वालामुखी सक्रिय होने की घटनाओं से अत्यधिक वर्षा या सूखे का अनुमान लगाया जा सकेगा।

✍️अल-नीनो -  एक ऐसी परिघटना है जो प्रशांत महासागर के जल के गर्म होने से संबद्ध है । व्यापक रूप से यह भी माना जाता है कि इसका भारतीय मानसून पर प्रभाव पड़ता है । कृष्णन ने कहा , ' ऐसा इसलिए होता है कि कम प्रकाश का मतलब है कम ऊष्मा और इस तरह उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के बीच तापमान में अंतर के बदलाव के कारण वायुमंडलीय परिसंचरण ( सर्कुलेशन ) और वर्षण (बारिश की मात्रा प्रभावित होती है । 

✍️ यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क की जांच एक तू एक नया डिवाइस विकसित किया है, जो मिनट में मस्तिष्क की चोट का पता बता देगा।

✍️छत्तीसगढ़ में छिपकली की दुर्लभ प्रजाति टरमाइट हिल गीको  मिली है।
यह विभिन्न एशियाई देशों में पाई जाती है। भारत में यह दक्षिणी भारतीय राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र में पाई जाती है। 
इससे एचआईवी और मधुमेह है कि दवा बनती है।

✍️One liner Questions

👉पहली टेनिश प्रतियोगिता जिसका नाम अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा एक महिला के नाम पर रखा गया?- फेड कप 
👉हाल ही में किस स्टार शेफ को एशिया गेमचेंजर अवार्ड-2020 से सम्मानित किया जाएगा?-  विकास खन्ना 
👉5 star COVID - 19 रेटिंग पढ़ने वाला विश्व का पहला एयरपोर्ट बना है?- फिमिश्शिनी एयरपोर्ट(इंग्लैंड)
👉हाल ही में WPP के 2020 के बैंडजेड टॉप 75 मोस्ट वैल्युएबल इंडियन ब्रांड्स में रैंकिंग में टॉप पर है?- एचडीएफसी बैंक
👉हाल ही में अमेजन इंडिया ने किस राज्य मे एक "ऑल विमेन डिलीवरी स्टेशन" की स्थापना की है ?- गुजरात 
👉 यूपी सरकार द्वारा आगरा में बनाए जा रहे मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर किस महापुरुष के नाम पर रखा गया है?-  छत्रपति शिवाजी के नाम पर
👉 हाल ही में पहली भारतीय एयरलाइन, जिसने इन फ्लाइट- Wi-fi internet सेवा शुरू की है?- विस्तारा
👉हाल ही में किस राज्य सरकार ने अन्न उत्सव का उद्घाटन किया है?-  मध्यप्रदेश 
👉बाला साहेब ठाकरे दुर्घटना बीमा योजना से दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम कितने ₹ का बीमा दिया जाएगा?- 30000 
👉 ब्रेक्जिट के बाद यूके ने किस देश के साथ अपना पहला आर्थिक समझौता किया है?- जापान 
👉हाल ही में जनरल मौसा त्रोरे का निधन हो गया है ये किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?- माली

✍️MCQ








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...