✍️ कृषि सुधारों से संबंधित आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन विधेयक 2020 राज्यसभा से भी पारित हो चुका है।
इसके साथ ही तीनों कृषि विधायक लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों से पारित हो चुके हैं।
✍️ दिल्ली सरकार के 13 सितंबर के आदेश पर हाईकोर्ट ने मौलिक अधिकार के हनन के अंतर्गत रोक लगा दी है, जिसमें 80 फ़ीसदी आईसीयू बैड कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित किए गए थे।
✍️ देश की पांच ट्रिपलआईटी(भोपाल, सूरत आदि) को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया है।
वर्तमान में 20 ट्रिपल आईटी संस्थान है, जिनमें से 15 को ही राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त है।
✍️ लोकसभा से जम्मू एंड कश्मीर अधिकारिक भाषा विधेयक 2020 पारित।
इसके अंतर्गत पहले से उर्दू(0.16% आबादी उर्दू भाषा बोलती है) एवं अंग्रेजी के अलावा कश्मीरी(जम्मू कश्मीर 53.26 फ़ीसदी आबादी कश्मीरी भाषा बोलती है), डोंगरी(26.64 फ़ीसदी अवधि डोंगरी भाषा बोलती है) और हिंदी को राज्य की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।
✍️ यूएन की स्थापना - 24 अक्टूबर 1945 को
उद्देश्य- अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाना , अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा , आर्थिक विकास , सामाजिक प्रगति , मानवाधिकार व विश्व शांति था । द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसकी स्थापना इसलिए की गई थी कि आगे फिर कभी विश्वयुद्ध की नौबत न आए ।
सदस्य देशों की संख्या- 193
✍️ सेबी चेयरमैन- अजय त्यागी
✍️ एसबीआई चेयरमैन- रजनीश कुमार
✍️बीएचयू के वैज्ञानिकों ने इसरो के लिए दुनिया का सबसे क्षमतावान कार्बन एरोजेल हाइड्रोजन स्टोरेज विकसित किया है।
✍️ वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान ने उत्तराखंड में 40 गर्म पानी के झरनों की खोज की है।
✍️ नासा 2024 तक चंद्रमा पर मानव मिशन भेजेगी।
✍️ब्लैक होल- ब्रह्मांड में वो जगह है जहां भौतिक विज्ञान का कोई नियम काम नहीं करता । इसकी कोई सतह नहीं होती है , यह एक अदृश्य सीमा के भीतर सीमित होता है , जिसे एक घटना क्षितिज कहा जाता है । इसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र बहुत शक्तिशाली होता है । इसके खिंचाव से कुछ भी नहीं बच सकता । प्रकाश भी यहां प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं निकल पाता है । यह अपने ऊपर पड़ने वाले सारे प्रकाश को अवशोषित कर लेता है ।
✍️ विश्व में एक सींग वाले गेंडों की संख्या सबसे अधिक भारत में है।
✍️One liner Questions
👉 कंपनी कानून समिति के अध्यक्ष, जिनका सरकार द्वारा कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है- राजेश वर्मा
👉 फीफा 2020 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा है- बेल्जियम
(भारत का स्थान- 109 वां)
👉 वीडियो केवाईसी सुविधा शुरू करने वाला बैंक- एचडीएफसी
👉 2020 इटालियन ओपन में पुरुष एकल का खिताब जीता है- नोवाक जोकोविच ने
✍️ MCQ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading