✍️ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस का निर्धन हुआ है।
✍️ एसएसएफ- स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स
✍️ सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी -
• बीएसएफ- बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स/ सीमा सुरक्षा बल
पाकिस्तान ( 3,300 किमी ) और बांग्लादेश ( 4,096 ) सेलगती सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है ।
• आइटीबीपी- इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस/भारत तिब्बत सेना पुलिस
चीन के साथ लगती 3,488 वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात है ।
• एसएसजी- सशस्त्र सीमा बल
नेपाल ( 1,751 किमी ) औरभूटान ( 699 किमी ) सीमा की जिम्मेदारी है ।
• गृहमंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाले असम राइफल्स के पास म्यांमार सीमा का जिम्मा है।
चर्चा में क्यों? - इन सब को आंतरिक सुरक्षा से हटाकर नए मॉडल के तहत सीआरपीएफ(केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) को आंतरिक सुरक्षा तथा चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
✍️ सार्क- दक्षिणी एशियाई सहयोग संगठन
24 सितंबर को सार्क के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई।
✍️ सीका- कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया
एशियाई देशों में शांति सुरक्षा तथा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए गठित फोरम।
✍️ कैट - केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण
✍️ मणिपुर का मुख्यमंत्री- एन बीरेन सिंह[भाजपा]
✍️ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री- प्रकाश जावड़ेकर
✍️ सऊदी अरब ने वंदे भारत मिशन के तहत उड़ने वाले विमानों को अनुमति प्रदान की है।
✍️ परमाणु विज्ञान और ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शेखर बसु का करुणा के कारण निधन हो गया है।
✍️ सीएसआईआर- वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद
✍️ सरना धर्म-
देश में दस करोड़ आदिवासी हैं ।
आदिकाल से आदिवासी प्रकृति की पूजा करते आए हैं । जंगल - पहाड़ , नदी - पेड़ , बैल - केकड़ा प्रकृति की हर नेमत की वह पूजा करते हैं और यही उनका धर्म माना जाता है , जिसे सरना धर्म कहा जाता है।
जनगणना कॉलम में सदियों से आदिवासी हिंदू या अन्य के कॉलम में अपना ब्योरा दर्ज कराते रहे हैं , लेकिन हाल के कुछ वर्षों में आदिवासियों के धर्म बदलकर ईसाई बन जाने के बाद यह मांग तेजी से उठी कि उनका भी अपना अलग धर्म कोड हो।
पिछली जनगणना के समय आदिवासियों में यह प्रचार किया गया कि वह अपने आप को अन्य की श्रेणी में दर्ज करें और सरना लिखें ।
अब सरना धर्म कोड को लेकर मांग उठने लगी है , प्रदर्शन किए जाने लगे हैं ।
कुछ समय पूर्व झारखंड सरकार की ओर से इसे लेकर केंद्र को प्रस्ताव भी भेजा गया था , जिसे केंद्र ने खारिज कर दिया था ।
✍️ एलओसी व्यापार-
क्रॉस एलओसी व्यापार भारत - पाक के बीच एक समझौते के तहत अक्टूबर 2008 में शुरू हुआ था ।
पूरी तरह से कर मुक्त इस व्यापार में नकद लेन - देन नहीं था । इसमें सामान के बदले सामान का ही लेन - देन होता था । इसमें सिर्फ जम्मू - कश्मीर और गुलाम कश्मीर के स्थायी नागरिक ही अनुमोदित वस्तुओं का आपस में लेन देन कर सकते थे ।
14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई ।
✍️ ओआरएफ - ओरल रीडिंग फ्लुएंसी
समझ के साथ धारा प्रवाह पढ़ने की क्षमता ओआरएफ के कहलाती है।
✍️ भारत की विदेशी पॉलिसी
👉एक्ट ईस्ट पॉलिसी :
भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी एशिया प्रशांत क्षेत्र और इंडो पैसिफिक क्षेत्र के विस्तारित पड़ोसी देशों पर केंद्रित है , जिन्हें भारत अब एक्सटेंडेड नेबरहुड के रूप में देखने लगा है । इस नीति को मूल रूप से आर्थिक पहल के तौर पर शुरू किया गया था , जिसमें वार्ता एवं सहयोग के लिए संस्थागत तंत्रों को स्थापित किए जाने के साथ ही राजनीतिक , रणनीतिक तथा सांस्कृतिक आयामों को भी शामिल किया गया है । भारत ने इंडोनेशिया , वियतनाम , मलेशिया , जापान , कोरिया गणराज्य ( आरओके ) , ऑस्ट्रेलिया , सिंगापुर तथा दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र ( आसियान ) संघ के साथ इसी एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत रणनीतिक भागीदारी के अपने संबंधों को सुधारा है तथा एशिया प्रशांत क्षेत्र के सभी देशों के साथ निकट संबंध स्थापित किए हैं । इसके अलावा , आसियान क्षेत्रीय मंच ( एआरएफ ) दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र ( आसियान ) संघ तथा पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन ( ईएएस ) के साथ - साथ भारत बहु - क्षेत्रीय तकनीकी तथा आर्थिक सहयोग हेतु बंगाल की खाड़ी पहल ( बिमस्टेक ) , एशिया सहयोग वार्ता ( एसीडी ) , मेकोंग गंगा सहयोग ( एमजीसी ) तथा हिंद महासागर परिधि संघ ( आइओआरए ) जैसे क्षेत्रीय मंच पर भी एक्ट ईस्ट पॉलिसी के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सक्रियता से कार्य कर रहा है । एक्ट ईस्ट पॉलिसी में अवसंरचना , व्यापार , कौशल , शहरी नवीनीकरण , स्मार्ट सिटी , मेक इन इंडिया तथा अन्य पहलुओं पर भारत की घरेलू कार्यसूची में भारत आसियान सहयोग पर बल दिया गया है ।
👉एक्ट ईस्ट पॉलिसी के उद्देश्या :
भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का उद्देश्य द्विपक्षीय , क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय स्तरों पर मजबूत गठजोड़ के जरिये एशिया - प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ आर्थिक सहयोग , सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के साथ ही सामरिक संबंधों का विकास करना है , ताकि देश के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ पड़ोसी देशों का संपर्क बढ़ाया जा सके । भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी में पूर्वोत्तर भारत को प्राथमिकता दी गई है । एक्ट ईस्ट पॉलिसी पूर्वोत्तर भारत तथा आसियान क्षेत्रों के बीच मिलन बिंदु का कार्य करती है । द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय स्तरों पर विभिन्न योजनाओं में व्यापार , संस्कृति , लोगों का आपसी संपर्क तथा मूलभूत अवसंरचना मसलन सड़क , संचार आदि के माध्यम से आसियान क्षेत्रों के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के संपर्क को विकसित करने का प्रयास भी शामिल है । कुछ प्रमुख परियोजनाओं में कलादान मल्टी - मॉडल पारगमन परिवहन परियोजना , भारत- म्यांमार- थाइलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना , री - टिडिम सड़क परियोजना , सीमा हाट आदि शामिल हैं । एक्ट ईस्ट पॉलिसी को इंडो पैसिफिक विजन का अभिन्न हिस्सा बनाने की बात प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की जा चुकी है ।
👉प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उपाय :
वर्ष 2016-20 की अवधि के लिए आसियान भारत कार्य योजना को अगस्त 2015 में अपनाया गया था , जो राजनीतिक सुरक्षा , आर्थिक व सामाजिक- सांस्कृतिक स्तंभों के साथ ठोस पहलों व सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करता है । अमेरिका की इंडो पैसिफिक स्ट्रैटेजी और क्वाड सुरक्षा समूह से अपने गठजोड़ के चलते भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महासागरीय संप्रभुता की सुरक्षा को एक वैश्विक महत्व का मुद्दा बनाने में लगा है और इसका परिणाम यह मिला है कि जर्मनी ने हिंद प्रशांत क्षेत्र के लोकतांत्रिक देशों के साथ भागीदारी मजबूत करने के लिए नई इंडो पैसिफिक पॉलिसी बनाई है जिसका समर्थन भारत , जापान और आसियान देशों ने कर दिया है । इसके साथ ही दक्षिण कोरिया भी भारत के एक्ट ईस्ट पॉलिसी का रणनीतिक साझेदार बना है । वर्ष 2015 में भारत सरकार ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी को भारत की विदेश नीति का एक अनिवार्य अंग बना दिया । अब भारत महाशक्तियों के साथ सामरिक , राजनीतिक वार्ताओं में एशिया प्रशांत क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य को सबसे अधिक महत्व देता है । इसका प्रमुख कारण यह भी है कि आज भारत महासागरीय अर्थव्यवस्था के लाभों को प्राप्त करने का इच्छुक है । ऐसे में जब तक महासागरों में नौगमन की स्वतंत्रता और सागरीय व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाएगा , तब तक भारत सागर का लाभ नहीं उठा पाएगा । इसी क्रम में 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि उनके बीच ' विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी ' केंद्रित संबंध रहेंगे । इसी के बाद 2015 में प्रधानमंत्री द्वारा जिस एक्ट ईस्ट पॉलिसी की शुरुआत की गई , उसके एक अपरिहार्य हिस्से के रूप में भारत ने जापान की पहचान की और फिर 2015 में दोनों देशों ने ' जापान भारत विजन 2025 विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी ' की घोषणा की , जिसका उद्देश्य हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए काम करना है । वर्ष 2016 में जापानी प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत जापान संबंध का नया युग शुरू हो चुका है । आपसी संबंधों को मजबूती देने के इन प्रयासों के पीछे दोनों देशों के हित छिपे हुए हैं । इसमें बड़ा कारण एशिया को एक ध्रुवीय अर्थव्यवस्था बनाने की चाह रखने वाले चीन को प्रतिसंतुलित करने की जरूरत है ।
👉जापानी 2012 में पहली बार "इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम" में भाग लिया और हिंद महासागर की सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशील हुआ।
👉मालाबार संयुक्त अभ्यास- भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच
👉जापान को एकमात्र भारत के संवेदनशील उत्तर पूर्वी क्षेत्र में रचनात्मक विकास की परियोजनाओं को चलाने की मंजूरी मिली है। इसको बढ़ावा देने हेतु 2017 में भारत और जापान ने मिलकर "ईस्ट फोरम" का गठन किया।
👉2019 में भारत व जापान ने मिलकर चीन के मोतियों की लड़ी के जवाब में एशिया अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर की शुरुआत की, जो दोनों देशों की एक महत्वकांक्षी सामुद्रिक अंतंरसंपर्क पहल है।
👉ईस्ट पॉलिसी के तहत भारत समुंद्र की व्यापारिक मार्गों की स्वतंत्रता व सुरक्षा की वकालत करने वाला महत्वपूर्ण देश है।
3 से 4 सितंबर 2020 मालदीव में होने वाले "इंडियन ओसेन कॉन्फ्रेंस" के चतुर्थ संस्करण में भारत ने इस मुद्दे को प्राथमिकता पर रखा।
👉भारत और रूस ने हाल ही में एक नया इंडो पेसिफिक मैरिटाइम रूट लांच करने पर सहमति व्यक्त की है, जो रूस के वे पूर्व के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक से बंगाल की खाड़ी के चेन्नई तक होगा ।
✍️2023 को "अंतराष्ट्रीय पोस्टिक धान्य वर्ष" के रूप में मनाया जाएगा।
✍️देश की 50 फ़ीसदी खेती असिंचित है।
✍️हरित क्रांति से पूर्व मोटे अनाज की खेती 3.7 करोड़ हेक्टर होती थी, हरित क्रांति के बाद यह घटकर 1.47 करोड़ हेक्टर रह गई।
✍️ हरियाणा के बावल में स्थित हार्ले डिवीजन अपना कारखाना बंद करने जा रही है।
इससे दुनिया भर के 500 कर्मचारी निकाले जाने का अनुमान है।
✍️ थाईलैंड में फेसबुक व ट्विटर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
✍️ आईपीएल 2020 का पहला शतक किंग इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जड़ा। लोकेश राहुल ने नाबाद 132 रन बनाए।
✍️ पेटीएम फर्स्ट गेम्स (पीएफएस) ने सचिन तेंदुलकर के साथ मार्केटिंग कैंपेन "मेक द राइट चॉइस" की शुरुआत की, जो सचिन के जीवन सफर पर आधारित है।
✍️ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन।
✍️ प्रयागराज में बनेगा महाभारत अनुसंधान केंद्र।
✍️ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल 1288 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 1293 वर्ग किलोमीटर कर दिया जाएगा।
✍️ एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया- पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने
✍️ One liner Questions
👉बोगेनविली के राष्ट्रपति बने हैं- इस्माएल तोरोमा
👉 मोक्ष कलश योजना 2020 लॉन्च की है- राजस्थान सरकार ने
👉पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक का नया प्रशासक नियुक्त किया गया है- एके दास को
👉UNEP की क्षेत्रीय एंबेस्डर के रूप में नियुक्त किया है- खुशी चिंदलीया को
👉एसर इंडिया के ब्रांड मिस्टर बने हैं- सोनू सूद
👉 विश्व समुंद्र दिवस- 24 सितंबर
👉51 वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन किया जाएगा- गोवा में
👉 संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर 12 दिसंबर को वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा- ब्रिटेन
👉विश्व जोखिम सूचकांक 2020 में भारत का स्थान है- 89वां
👉 आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड का ब्रांड मिस्टर नियुक्त किया गया है- युवराज सिंह को
✍️ MCQ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading