सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26 September 2020

✍️ हाल ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई है- 104वीं

✍️ प्रमुख गायक एसपी बालसुब्रमण्यम का 25 सितंबर 2020 को कोविड-19 की वजह से चेन्नई में निधन हो गया ।

✍️ देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन( दिल्ली से मेरठ)  के पहले लुक  का 25 सितंबर 2020 को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अनावरण किया ।

✍️ UNHRC - संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद 
यह जेनेवा में स्थित है।

✍️ केंद्र सरकार कृषि लागत एवं मूल्य आयोग ( सीएसीपी ) की सिफारिशों पर फिलहाल 23 प्रकार की जिंसों के लिए एमएसपी तय करती है । 
इनमें सात अनाज , पांच दलहन , सात तिलहन व चार नकदी फसलें शामिल हैं । 
सीएसीपी संसद से मान्यता प्राप्त वैधानिक निकाय नहीं है। 
वर्ष 1965 में हरित क्रांति के समय किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए एमएसपी की घोषणा की गई थी। 
हालांकि , वर्ष 1966-67 में गेहूं की खरीद के साथ यह पहली बार प्रभाव में आया ।
कृषि से संबंधित तीनों विधायकों में एमएसपी का कोई प्रावधान नहीं है।

✍️ अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को हुए ढांचा ध्वस्त को पहली बार लिब्राहन आयोग ने सुनियोजित घटना बताया।
उस समय नरसिम्हा राव की सरकार थी, जिसने जस्टिस एमएस लिब्राहन की अध्यक्षता में एक सदस्य जांच आयोग गठित किया था। इस आयोग का 48 बार कार्यकाल बढ़ाया गया और इसने 17 साल बाद 2009 में केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसमें 68 लोगों को आरोपी बनाया।
चर्चा में क्यों?-  30 सितंबर 2020 को इस पर फैसला आने वाला है।

✍️ हाल ही में आदिवासियों ने प्रदर्शन शुरू कर रखा है- डूंगरपुर में
चर्चा में क्यों- सामान्य वर्ग के पदों को जनजाति अभ्यर्थियों से भरने हेतु प्रदर्शन ने इससे हींसक रूप धारण कर लिया । प्रदर्शन की आग उदयपुर तक फैल चुकी है। 

✍️ पशुओं में फैलने वाली वैश्विक महामारी ब्रूसेलोसिस बैक्टीरिया की भारतीय वेटरनरी वैज्ञानिकों ने "ब्रूसेला एबोर्टस एस-19 स्ट्रेन" का निर्माण किया है। 

✍️ इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आइसीएआर ) , इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आइवीआरआइ ) और डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी की साझा परियोजना है ।

✍️

✍️ सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री- संजय धौत्रे

✍️ खाद्य नियामक फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( एफएसएसएआइ ) ने निर्देश जारी करते हुए देश में सरसों तेल के साथ किसी भी खाद्य तेल के मिश्रण पर रोक लगा दी है । 
यह पाबंदी एक अक्टूबर से प्रभाव में आ जाएगी । 
इस संबंध में एफएसएसएआइ ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को पत्र लिखा है । 
फिलहाल भारत में तेल उत्पादकर्ताओं को दो खाद्य तेलों के मिश्रण की अनुमति है , बशर्ते किसी एक की मात्रा 20 प्रतिशत से कम न हो । 
एफएसएसएआइ ने बताया कि यह कदम केंद्र सरकार के निर्देश के तहत उठाया गया है । 
इससे शुद्ध सरसों तेल का उत्पादन और शुद्ध खाद्य तेल का लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित हो पाएगा । 
एफएसएसएआइ ने पहली अक्टूबर से खुली मिठाइयों पर ' बेस्ट बिफोर डेट ' का उल्लेख भी अनिवार्य कर दिया है ।

✍️

✍️ One liner Questions
✍️ नोबेल पुरस्कार की राशि को बढ़ाकर कर दिया है- 10 मिलियन क्राउन
✍️ हाल ही में यामिन हजारिका पुरस्कार से सम्मानित किया है- राणा सफवी को
✍️ विश्व फार्मासिस्ट दिवस- 25 सितंबर
✍️ UNCTED ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रहने का अनुमान लगाया है- ऋणात्मक 5.9%
✍️ " मुख्यमंत्रिर ग्राम्य परिबहन अचौनी " योजना शुरू की है- असम ने
✍️EESL का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है- रजद सूद को
✍️ "ऑपरेशन दुराचारी" शुरू किया है- उत्तर प्रदेश ने
✍️ किस बैंक ने अपनी तरह का पहला कांटेक्टलेस डिजिटल सुविधा SAFEPAY लॉन्च की है- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने
✍️ हाल ही में भारत ने किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है- पृथ्वी 2 का
✍️ भारतीय चिकित्सा परिषद के स्थान पर कौन सा आयोग 25 सितंबर 2020 को अस्तित्व में आ गया है- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
✍️ अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ( AIFF ) ने 2019- 20 के लिए "फुटबॉल ऑफ द ईयर" चुना है-  गुरप्रीत सिंह संधू और संजू यादव को

✍️MCQ


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...