✍️ मौद्रिक नीति समीक्षा एक नजर में-
वर्ष की पहली छमाही ( अप्रैल सितंबर , 2020 ) बीत जाने के बाद आरबीआइ ने सालाना विकास दर को लेकर स्थिति स्पष्ट की है ।
मौद्रिक नीति क्या होती है?
रेपो रेट- वह दर जिस पर बैंक अल्पकालीन जरूरतों को पूरा करने के लिए आरबीआई से ऋण लेते हैं।
इसका प्रभाव- यदि यह सस्ती होती है तो बैंकों के लिए होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन जैसे कुदरा कर्ज की दर को कम करने में सहूलियत होती है।
लॉकडाउन की वजह से अप्रैल - जून , 2020 की तिमाही में भारतीय इकोनॉमी में 23.9 फीसद की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है ।
विश्व बैंक ने एक दिन पहले ही भारतीय इकोनॉमी में चालू वित्त वर्ष में 9.6 फीसद की गिरावट और उसके बाद वर्ष 2021-22 में 5.4 प्रतिशत तथा वर्ष2022-23 में 5.2 प्रतिशत की तेजी आने का अनुमान लगाया है ।
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2021-22 के लिए महंगाई दर 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है ।
केंद्र और राज्य के संयुक्त राजकोषीय घाटे का स्तर चालू वित्त वर्ष में 12 प्रतिशत ( जीडीपी के सापेक्ष ) और अगले वित्त वर्ष के दौरान नौ प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है । अकेले केंद्र सरकार के राजकोषीय घाटे का स्तर इन दो वर्षों के दौरान क्रमशः 7.5 और 5.5 प्रतिशत रहने की बात कही गई है ।
बैठक की अन्य पांच प्रमुख बातें -
• आरटीजीएस फंड ट्रांसफर व्यवस्था दिसंबर से चौबीसों घंटे मिलेगी।
• एक इकाई को खुदरा लोन की अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपये की गई ।
• अगले सप्ताह ओपन मार्केट ऑपरेशंस के माध्यम से बाजार को 20,000 करोड़ रुपये की तरलता उपलब्ध कराई जाएगी।
• 31 मार्च तक टीएलटीआरओ के माध्यम से भी बाजार में एक लाख करोड़ रुपये दिए जाएगे ।
• कोरोना से जंग निर्णायक चरण में , कंटेनमेंट की जगह इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर फोकस जरूरी।
• 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पेमेंट सेटलमेंट करने की सुविधा दिसंबर से शुरू हो जाएगी ।
✍️ ऑटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ़ इनफार्मेशन(AEOI) के तहत भारत को भारतीय लोगों के स्विस बैंक में खाते के ब्योरे का दूसरा सेट मिला है। पहला सेट सितंबर 2019 में मिला था।
✍️ डीआरडीओ द्वारा विकसित भारत की प्रथम स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम का 9 अक्टूबर 2020 को उड़ीसा के बालासोर से सुखोई 30 विमान से परीक्षण किया गया।
✍️ जम्मू कश्मीर के 25 हजार करोड़ के रोशनी भूमि घोटाले की जांच के आदेश सीबीआई को दे दिए गए हैं।
चर्चा में क्यों?- जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने 9 अक्टूबर 2020 को रोशनी एक्ट को असंवैधानिक बताते हुए इसके सभी आवंटनों को रद्द कर दिया है।
क्या है मामला/रोशनी एक्ट-
वर्ष 2001 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर स्टेट लैंड (जगहों पर रहने वालों को मालिकाना हक) एक्ट पारित कर, रोशनी अधिनियम नाम दिया। क्योंकि इसके तहत 25 हजार करोड़ का राजस्व जुटाकर राज्य में बिजली ढांचे को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया। परंतु इसके तहत 20 लाख कनाल सरकारी भूमि और वन भूमि पर हुए कब्जों को मामूली फीस लेकर नियमित कर दिया गया। इस तरह भूमाफिया, नेता और अफसर इस जमीन के मालिक बन गए।
✍️ दिल्ली सरकार ने ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी प्रदान की है, इसके तहत किसी भी प्रोजेक्ट के अंदर आने वाले 80 फ़ीसदी पेड़ों का ट्रांसप्लांट अनिवार्य होगा।
✍️ बिहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक्चुअल रैली की शुरुआत करेंगे।
✍️ एमजी मोटर ने ग्लोस्टर एसयूवी लॉन्च किया है।
✍️ पीसीएस(टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) दुनिया की सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी बन गई है।
✍️ दूध दुरंतो ट्रेन - 26 मार्च 2020 को सप्ताह में 1 या 2 दिन के लिए शुरू की गई। डेयरी लोगों में लोकप्रियता के कारण इसे 15 जुलाई से नियमित चलाया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश के रेनिगुंटा रेलवे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन जंक्शन दिल्ली के बीच 2300 किलोमीटर की दूरी 36 घंटे में तय करती है।
इसमें दूध से भरे 6 टैंकर लगाए जाते हैं, प्रत्येक टैंकर की क्षमता 40 हजार लीटर से अधिक है। इस तरह आंध्र प्रदेश से रोजाना 2.5 लाख लीटर दूध दिल्ली पहुंचता है।
✍️ फिक्की के अध्यक्ष- संगीता रेड्डी
✍️ 2020 का शांति नोबेल पुरस्कार दिया गया है- विश्व खाद्य कार्यक्रम को
✍️ 9 अक्टूबर को सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मध्य किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सुरोनबे जिनबेकोव ने बिश्केक में 21 अक्टूबर तक आपातकाल की घोषणा की है।
✍️ अमेरिका में भारतीय राजदूत- तरनजीत सिंह संधू
✍️ ग्रीनपीस इंडिया और सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक सल्फर डाइऑक्साइड गैस उत्सर्जित करने वाले भारत प्रथम स्थान पर तथा भारत में प्रथम स्थान पर-
1. सिंगरौली पावर प्लांट (मध्य प्रदेश)
2. नवेली पावर प्लांट (तमिल नाडु)
3. कोरबा पावर प्लांट (छत्तीसगढ़)
भारत मे एसओ2 का सर्वाधिक उत्सर्जन सिंगरौली, नेवेली, सीपत, मुंद्रा, कोरबा, बोंडा, तमनार, तालचेर, झारसुगुडा, कच्छ, सूरत, चेन्नई, रामगुंडम, चंद्रपुर, विशाखापत्तन और कोराडी स्थित थर्मल पावर संयंत्रों से होता है।
भारत के सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 2018 के मुकाबले 2019 में करीब छह फीसदी की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। लेकिन उत्सर्जन में कमी के बावजूद भारत लगातार पांचवे साल सबसे ज्यादा सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन करने वाला देश बना हुआ है।
भारत में 2019 हुआ मानवजनित सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन वैश्विक उत्सर्जन का 21 फीसदी था और यह दूसरे सबसे ज्यादा उत्सर्जन करने वाले देश रूस के मुकाबले दोगुना है। इसमें कहा गया कि चीन सर्वाधिक उत्सर्जन करने वाला तीसरा देश है।
सल्फर डाइऑक्साइड के प्रदूषण से पक्षाघात, हृदय रोग, फेफड़े का कैंसर और अकाल मौत का खतरा बढ़ता है।
✍️ राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली महिला- रोहिणी खादिलकर
✍️ मानसिक स्वास्थ्य दिवस- 10
इसकी शुरुआत 1992 में गई थी।
वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ 150 से भी अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक संगठन है।
✍️ One liner questions
👉केरल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के के उषा का निधन।
👉भारतीय व्यवसाई साइरस पूनावाला ने पहली बार फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 में टॉप 10 में प्रवेश किया है।
👉अर्जेंटीना जेनेटिकली मॉडिफाइड गेहूं को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है।
👉इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन 2020 वुमन सिंगल्स का खिताब जीता है।
👉उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना शुरू की है।
👉डीआरडीओ ने रुस्तम 2 नाम से स्वदेश निर्मित डोनर का सफल परीक्षण किया है।
👉एनटीपीसी कोरबा पावर स्टेशन विद्युत उत्पादन में देश भर में शीर्ष स्थान पर है।
👉उत्तर प्रदेश ने जेवर एयरपोर्ट के डिजाइन, निर्माण और संचालन के लिए ज्यूरिख एयरपोर्ट के साथ समझौता किया है।
👉गुजरात ने ऑनलाइन ई-संजीवनी ओपीडी योजना की शुरुआत की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading