सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

8 October current affairs

✍️ सीबीआई के पूर्व निदेशक तथा नागालैंड के पूर्व राज्यपाल ने आत्महत्या की है, उनका नाम है- अश्विनी कुमार
✍️ कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्रधानमंत्री शुरुआत कर रहे हैं- जन आंदोलन की

✍️ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री  का नाम - गोपाल राय

✍️ दिल्ली, पंजाब व  हरियाणा संयुक्त रूप से चर्चा में हैं- दिल्ली में फैल रहे प्रदूषण के कारण

✍️ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का नाम - नित्यानंद राय

✍️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में 20 साल का कार्यकाल पूरा कर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
✍️ 2021 में तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अन्नामुद्रक ने अपना मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है- मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी को


✍️ एयरो इंडिया प्रदर्शनी - 2021 में 3 से 7 फरवरी तक बेंगलुरु में होगी।
इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75 देशों को निमंत्रित किया है।

✍️ निष्ठा कार्यक्रम- शिक्षकों के प्रशिक्षण से जुड़ा कार्यक्रम
चर्चा में क्यों?- बंगाल और केरल दो ऐसे राज्य हैं जहां इसे अब तक शुरू नहीं किया गया है और इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय ने नाराजगी जताई है।
शीर्ष स्थान पर- तेलंगाना और गोवा

✍️ सुयश( समाज उपयोगी युवा शक्ति ) अभियान चला रहा है- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
इसका क्या उद्देश्य है?- ऐसे युवाओं को जोड़ना जो समाज सेवा का भाव रखते हैं।

✍️ शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार विरोध प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चितकाल के लिए कब्जा नहीं किया जा सकता है। विरोध प्रदर्शन किसी निर्धारित स्थान पर ही होना चाहिए।

✍️ श्रम विषय है- समवर्ती सूची का
केंद्र सरकार ने 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को 4 श्रम कानूनों में बदल दिया है।
👉केंद्रीय श्रम मंत्री- संतोष गंगवार
चर्चा में क्यों?- इनके दिए गए बयान के अनुसार श्रम समवर्ती सूची का विषय है तथा इसे मानने के लिए सभी राज्य बाध्यकारी होंगे।

👉नए नियम के तहत- 
• देश के सभी 740 जिलों में ईएसआईसी अस्पताल का प्रावधान सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत किया जाएगा।

• नए नियम के तहत उद्योग संस्थाओं को एक रजिस्ट्रेशन, एक लाइसेंस व एक रिटर्न का प्रावधान होगा।

• ऐसे संस्थान जहां 10 से कम श्रमिक कार्य कर रहे हैं, स्वेच्छा से ईएसआईसी का सदस्य बनने का विकल्प दिया गया है।

• ऐसे संस्थान जहां 20 से कम श्रमिक कार्य कर रहे हैं और स्वरोजगार वाले श्रमिक  भी हैं ईपीएफओ की सुविधा ले सकेंगे।

• एक सामाजिक सुरक्षा फंड का प्रावधान भी किया गया है । इस फंड के द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों , ठेके पर काम करने वाले व प्लेटफार्म श्रमिकों के लिए , सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं बनाई जाएंगी ।

• सभी कंपनियों में महिलाओं को पुरुषों के समान वेतन देने का प्रावधान किया गया है तथा नियम का उल्लंघन करने पर कठोर सजा का प्रावधान है।

✍️ विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 तक 15 करोड लोग अत्यधिक गरीब हो सकते हैं। 
संक्रमण की वजह से दुनिया की 1.4% आबादी हुई अत्यधिक गरीब।

✍️ कुवैत के नए क्रॉउन प्रिंस बने हैं- शेख मेशल अल-अहमद

✍️ उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई गई है- गैंरसैंण(भराड़ीसैंण)
वर्तमान में देहरादून उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी है।

[नोट:- उत्तराखंड देश का ऐसा पांचवां राज्य बन गया है, जिसकी 2-2 राजधानियां हैं। आंध्र प्रदेश में 3 राजधानियों का प्रस्ताव है, तो हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में 2-2 राजधानियां हैं। जम्मू-कश्मीर में भी 2 राजधानी हैं लेकिन पिछले साल इसे राज्य की सूची से हटाकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। ]

✍️ भारतीय वायु सेना स्थापना दिवस- 8 अक्टूबर
इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। शुरुआत में इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहा जाता था। आजादी के बाद रॉयल शब्द को हटा दिया गया। वर्तमान में भारतीय वायु सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर वायु सेना है। 

✍️ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) नवंबर या दिसंबर , 2020 में किसी समय अपने स्वदेशीस रीयूजेबल लांच व्हीकल ( आरएलवी ) या स्पेस शटल की लैंडिंग के परीक्षण की योजना बना रहा है ।
 इसरो का लक्ष्य अमेरिकी स्पेस शटल की तर्ज पर आरएलवी का निर्माण करना है जो सेटेलाइट को कक्षा में पहुंचाकर अगले मिशन के लिए धरती पर वापस आ सके । इससे सेटेलाइट लांच करने की लागत में कमी आएगी । इसरो के तहत आने वाले विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक एस . सोमनाथ ने बताया , ' हम कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में आरएलवी की लैंडिंग के परीक्षण की योजना बना रहे हैं । ' उन्होंने कहा कि आरएलवी को हेलीकॉप्टर के जरिये ऊपर ले जाया जाएगा और चार किमी की ऊंचाई से छोड़ा जाएगा ।

✍️ मिसाइलें- 

👉निर्भय क्रूज मिसाइल- 

संबंधित तथ्य

  • 17अक्टूबर, 2014 को ओडिशा के बालासोर स्थित चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
  • निर्भय भारत की पहली, स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की सब सोनिक क्रूज मिसाइल है।
  • इसका विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया।
  • इसकी मारक क्षमता 1,000 कि.मी. से अधिक है।
  • यह मिसाइल 0.75-0.8 मैक (Mach) तक की गति से मार करने में सक्षम है।
  • यह मिसाइल हवा, जमीन, समुद्री जहाज और पनडुब्बियों से वार करने में सक्षम है।
  • पेड़ की ऊंचाई (ट्री टॉप) के बराबर उड़ने की क्षमता के कारण यह ‘ट्री टॉप मिसाइल’ के नाम से भी जानी जाती है।
  • 12 मार्च, 2013 को इस मिसाइल का पहला परीक्षण किया गया था, जो आंशिक रुप से ही सफल रहा था।
यह दो चरणों वाली मिसाइल है।
पहले चरण में यह पारंपरिक रॉकेट की तरह सीधी आकाश में जाती है और बाद में दूसरे चरण में यह 90 डिग्री क्षितिज उड़ान भरकर अपने लक्ष्य पर निशाना लगाती है।
ठोस रॉकेट मोटर बूस्टर से संचालित यह मिसाइल 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर मार करने में सक्षम है।
इसे डीआरडीओ ने बनाया है। यह सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल एडवांस सिस्टम लेबोरेटरी (एएसएल) द्वारा विकसित की गई है।
यह रॉकेट से विमान और फिर मिसाइल में तब्दील हो जाती है।
अमेरिका की टॉमहोक मिसाइल की जवाब माने जाने वाली यह एक सब सोनिक क्रूज मिसाइल है।

यह अत्याधुनिक किस्म की बहु-उपयोगी क्रूज मिसाइल है, जो अपने साथ तरह की युद्धक सामग्री ले जा सकती है तथा इसे जल, थल और आकाश तीनों जगह से दागा जा सकता है।
यह एक साथ कई लक्ष्यों से निपट सकती है तथा एक लक्ष्य के चारों तरफ घूमकर हमला कर सकती है। 

👉ब्रह्मोस मिसाइल- 

ब्रह्मोस मिसाइल तथा इसकी विशेषताएँ 
  • ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम ने तैयार किया है। 
  • इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है।
  • इसकी वास्तविक रेंज 290 किलोमीटर है, परंतु इसे लड़ाकू विमान से दागे जाने पर यह लगभग 400 किलोमीटर हो जाती है। इसे भविष्य में 600 किलोमीटर तक बढ़ाने की योजना है।
  • यह 300 किलोग्राम भार तक युद्धक सामग्री ले जा सकती है। 
  • यह एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है। इसकी गति 2.8 मैक है, जो विश्व में किसी भी मिसाइल से ज़्यादा है। अर्थात् इसकी मारक क्षमता ध्वनि की गति से भी तीन गुना अधिक है।
  • यह मिसाइल भूमिगत परमाणु बंकरों, समुद्री क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे शत्रु विमानों को दूर से ही सफलतापूर्वक भेद सकती है। 
  • इसकी लक्ष्य भेदन क्षमता अचूक है, इसलिये इसे ‘दागो और भूल जाओ’ (Fire and Forget) मिसाइल भी कहा जाता है। यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।
  • इसे पनडुब्बी, एयरक्राफ्ट, हवा और ज़मीन से दागा जा सकता है।
सुखोई-30 एमकेआई के साथ जोड़कर  उसका पहला परीक्षण 25 जून 2016 को किया गया था। सुखोई के तहत यह हवा से जमीन में मार करने के लिए भी सक्षम है।

इसके बाद अब भारतीय वायुसेना भी शत्रु के ठिकानों को लगभग 400 किलोमीटर दूर से ही निशाना बना सकती है।

✍️One liner Questions

👉भारतीय तटरक्षक बल  ने हाल ही में किस गश्ती पोत का औपचारिक रूप से कट्टूपल्ली में अनावरण किया है- विग्रह का
👉किस एक्सप्रेस वे पर भारत का पहला पशु ओवरपास बनाया जाएगा-  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर
👉न्यू कैलेडोनिया ने किस देश से स्वतंत्रता के प्रस्ताव को खारिज किया है- फ्रांस से
👉नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS)का महानिदेशक नियुक्त किया गया है- एमक गणपति को

👉किस राज्य सरकार ने "डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम" शुरू किया है- गुजरात सरकार ने
इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र की भारतनेट परियोजना के तहत की गई है।
6 अक्टूबर 2020 को इसकी घोषणा की गई।

'डिजिटल सेवा सेतु' कार्यक्रम:

  • डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य की सभी 14,000-ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के माध्यम से ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिए जन कल्याण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत को ई-ग्राम कार्यालय मिलेगा, ताकि ग्रामीणों को तालुका या जिला-स्तर के कार्यालयों में जाना न पड़े। सभी ग्राम पंचायतों को गांधीनगर के स्टेट डेटा केंद्र से जोड़ा जाएगा।
  • कार्यक्रम के तहत प्रारंभ में, ग्रामीणों को राशन कार्ड, विधवा, मूल निवास, जाति, वरिष्ठ नागरिक, भाषा-आधारित अल्पसंख्यक, धार्मिक आधारित अल्पसंख्यक, अस्थायी और आय प्रमाण पत्र जैसी 20 सुविधाओं की पेशकश की जाएगी।

👉किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन नाम कर दिया है- नौगढ़ रेलवे स्टेशन का
👉क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया गया- टोक्यो में

👉किस देश ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल "जिरकौन" का सफल परीक्षण किया है- रूस ने
👉विश्व में कपास दिवस- 7 अक्टूबर (इसकी शुरुआत 2019 से की गई।)

👉आरएएफ (त्वरित कार्य बल) का स्थापना दिवस- 7 अक्टूबर

(7 अक्टूबर 2020 को इसका 28 वां स्थापना दिवस था।)

👉भारत का सबसे तेज AI सुपर कंप्यूटर- परम सिद्धि

‘PARAM Siddhi – AI’ के बारे में:

  • यह हाई-परफोर्मिंग कंप्यूटिंग-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (HPC-AI) सुपरकंप्यूटर 210 एआई पेटाफ्लॉप्स (6.5 Petaflops Peak DP) से लैस एक मशीन है।
  • यह NVIDIA DGX SuperPOD संदर्भ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिसमें 42 NVIDIA DGX A100 सिस्टम लगा हैं, जो C-DAC के स्वदेशी रूप से विकसित HPC-AI इंजन, सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क, क्लाउड प्लेटफॉर्म के साथ NVIDIA Mellanox HDR InfiniBand नेटवर्किंग से जुड़ा है।
  • इसे सी डैक विकसित करेगा ।
  • C-DAC महानिदेशक: हेमंत दरबारी.
  • C-DAC स्थापना: 1988.
👉t20 क्रिकेट में 9000 रन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी- विराट कोहली


✍️ MCQ








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...