✍️ वर्तमान में दुनिया भर में इस समय कुल 1500 गरुड़ हैं।जिनमें से लगभग आधे भागलपुर के कदवा दियारा स्थित गरुड़ पुनर्वास केंद्र में है।
2007 में यहां मात्र 78 गरुड़ थे।
✍️ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने covid-19 उचित व्यवहार के लिए "जन आंदोलन" की शुरुआत की।
✍️ खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर 2020 को रात को दिल की बीमारी के चलते दिल्ली में निधन हो गया।
यह लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) के संस्थापक और बिहार के कद्दावर नेता थे।
ये 8 बार लोकसभा सदस्य रहे हैं।
✍️ टीआरपी- टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स
टीआरपी की गणना घरों में लगे गोपनीय सेट (बैरोमीटर) के जरिए चैनल को देखे जाने के आधार पर की जाती है।
चर्चा में क्यों?- मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने 3 न्यूज़ चैनलों (रिपब्लिक टीवी व दो छोटे मराठी चैनल) पर टीआरपी से छेड़छाड़ का दावा किया है।
✍️ न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड् अथॉरिटी ने आज तक न्यूज़ चैनल पर सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम ट्वीट पर फर्जी प्रसारण करने के लिए ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है।
✍️ साहित्य के लिए नोबेल प्राइज 2020- लुईस ग्लक को
✍️ फोर्ब्स रिच इंडिया लिस्ट-2020
1. मुकेश अंबानी (आरआईएल के चेयरमैन व एमडी)(88.7 अरब डॉलर) (लगातार 13 वें वर्ष शिर्ष स्थान पर)
2. गौतम अडानी (अडानी ग्रुप के चेयरमैन)( 25.2 अरब डॉलर)
3. शिव नादर (20.4 अरब डॉलर)
4. राधाकिशन दमानी (15.4 अरब डॉलर)
5. हिंदुजा बंधु (12.8 अरब डॉलर)
✍️ यूनिसेफ लोकसभा व राज्यसभा के 9 सदस्यों को भारत में बाल अधिकार की हिमायत हेतु आवाज उठाने के लिए पीजीसी (पार्लियामेंटेरियंस ग्रुप फॉर चिल्ड्रन) पुरस्कार से सम्मानित करेगा।
यूनिसेफ का इतिहास
- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children's Fund-UNICEF) संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1946 को बनाया गया था।
- मुख्यालय- न्यूयॉर्क (यूनाइटेड स्टेट्स)
- पूर्व में इसे संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children's Emergency Fund) कहा जाता था।
- पोलैंड के चिकित्सक लुडविक रॉश्मन ने यूनिसेफ का गठन करने में प्रमुख भूमिका निभाई।
- इसे बनाने का प्रमुख उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध में तबाह हुए देशों में बच्चों और माताओं को आपातकालीन स्थिति में भोजन और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना था।
- 1950 में यूनिसेफ के दायरे को विकासशील देशों में बच्चों और महिलाओं की दीर्घकालिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिये विस्तारित किया गया था।
- 1953 में यह संयुक्त राष्ट्र का एक स्थायी हिस्सा बन गया और इस संगठन के नाम में से ‘अंतर्राष्ट्रीय’ एवं ‘आपातकालीन’ शब्दों को हटा दिया गया।
- अब इसका नाम संयुक्त राष्ट्र बाल कोष है किंतु मूल संक्षिप्त नाम ‘यूनिसेफ’ को बरकरार रखा गया।
वित्तीय स्थिति
- यूनिसेफ का वित्त पोषण विभिन्न सरकारों और निजी दाताओं द्वारा किया जाता है। संगठन के संसाधनों का दो-तिहाई योगदान विभिन्न देशों की सरकारें करती हैं।
- निजी समूहों और व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय समितियों के माध्यम से शेष योगदान किया जाता है। यह अनुमान लगाया जाता है कि यूनिसेफ के राजस्व का 92 प्रतिशत सेवा कार्यक्रम के लिये वितरित किया जाता है।
- यूनिसेफ के कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य और भलाई को बढ़ावा देने के लिये सामुदायिक स्तर की सेवाओं को विकसित करने पर ज़ोर देते हैं।
- यूनिसेफ को वर्ष 1965 में नोबेल शांति पुरस्कार, वर्ष 1989 में इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार और वर्ष 2006 में प्रिंस ऑफ अस्तुरियस अवॉर्ड मिला था।
कार्यक्षेत्र विस्तार
- यूनिसेफ का अधिकांश कार्यक्षेत्र 190 देशों/क्षेत्रों में मौजूद है। 150 से अधिक देशों के कार्यालयों/ मुख्यालयों और यूनिसेफ के नेटवर्क से जुड़े अन्य कार्यालयों तथा 34 राष्ट्रीय समितियाँ मेज़बान सरकारों के साथ विकसित कार्यक्रमों के माध्यम से यूनिसेफ के मिशन को पूरा करती है। सात क्षेत्रीय कार्यालय आवश्यकतानुसार देशों के कार्यालयों को तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं।
- यूनिसेफ का आपूर्ति विभाग कोपेनहेगन में स्थित है और यह HIV, पोषण संबंधी खुराक, आपातकालीन आश्रयों, परिवारों के पुनर्मिलन तथा बच्चों और माताओं के लिये टीके, एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं के वितरण के प्राथमिक बिंदु के रूप में कार्य करता है।
- 36 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड इसकी नीतियों को तय करता है, कार्यक्रमों को मंज़ूरी देता है और प्रशासनिक तथा वित्तीय योजनाओं की देख-रेख करता है। कार्यकारी बोर्ड उन सरकारी प्रतिनिधियों से मिलकर बना है जो आमतौर पर तीन साल के लिये संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा चुने जाते हैं।
यूनिसेफ की राष्ट्रीय समितियाँ
- ये राष्ट्रीय समितियाँ 38 (औद्योगिक) देशों में हैं तथा इनमें से प्रत्येक एक स्वतंत्र स्थानीय गैर-सरकारी संगठन के रूप में स्थापित है। राष्ट्रीय समितियाँ सार्वजनिक क्षेत्र से धन जुटाती हैं।
- यूनिसेफ को पूरी तरह से स्वैच्छिक योगदान से वित्तपोषित किया जाता है और राष्ट्रीय समितियाँ सामूहिक रूप से यूनिसेफ की वार्षिक आय का लगभग एक-तिहाई हिस्सा जुटाती हैं। यह दुनिया भर में छह मिलियन व्यक्तिगत दाताओं के निगमों, नागरिक समाज संगठनों के योगदान के माध्यम से आता है।
विश्व डाक दिवस
- विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्तूबर को मनाया जाता है।
- 9 अक्टूबर 1874 में स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई थी जिसके उपलक्ष्य में विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।
- 1 जुलाई, 1876 में भारत यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना था। इस सदस्यता को लेने वाला भारत एशिया का पहला देश है।
- 1 अक्टूबर, 1854 में भारत सरकार ने डाक के लिए एक विभाग की स्थापना की थी।
- इसे 1969 में जापान के टोक्यो में आयोजित UPU कॉन्ग्रेस द्वारा विश्व डाक दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
- विश्व डाक दिवस का उद्देश्य पूरे विश्व में लोगों के दैनिक जीवन, व्यापार और सामाजिक तथा आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है।
भारत के संदर्भ में
अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवा दिवस - 9 अक्टूबर (1969 में शुरू हुआ था)
भारत में पहला पोस्ट ऑफिस - 1774, कोलकाता
स्पीड पोस्ट भारत में कब शुरू हुआ - 1986
मनी आर्डर सिस्टम कब शुरू हुआ - 1880
पहला डाकघर जो भारतीय सीमा के बाहर है - दक्षिण गंगोत्री, अंटार्टिका (1983)
भारत में सन 1852 में प्रथम बार चिट्ठी पर डाक टिकट लगाने की शुरुआत हुई ।
महारानी विक्टोरिया के चित्र वाला डाक टिकट 1 अक्टूबर सन 1854 को जारी किया गया।
✍️ One liner Questions
- मानवाधिकारों और जलवायु मुद्दों पर सक्रिय रूप से अभियान चलाने के लिए मिला सम्मान
फिनलैंड- उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश।
- राजधानी- हेलसिंकी (यह सबसे बड़ा शहर है।) इसे नीलनगर या ब्लु सिटी भी कहा जाता है।
- मुद्रा- यूरो
- भाषा- फ़िनिश व स्वीडिश
- धर्म- लुथेरन
- सरकार- अर्द्ध अध्यक्षीय गणराज्य
- राष्ट्रपति- साऊली निनिस्तो
- प्रधानमंत्री- सना मरीन
👉 मास्क की कीमतों को नियंत्रित करने वाला पहला राज्य बनेगा- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र
- राजधानी- मुंबई
- राज्यपाल- भगत सिंह कोश्यारी
- मुख्यमंत्री- उद्धव ठाकरे
- उपमुख्यमंत्री- अजित पवार
- विधायिका- द्विसदनात्मक (विधान परिषद-78, विधानसभा-288)
- क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा राज्य तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य।
👉 आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है- एम राजेश्वर
आरबीआई की स्थापना
- भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India-RBI) की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी।
- शुरुआत में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था जिसे वर्ष 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया। केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है जहाँ RBI का गवर्नर बैठता है और जहाँ नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं।
- यद्यपि प्रारंभ में यह निजी स्वमित्व वाला था, वर्ष 1949 में RBI के राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व है।
केंद्रीय बोर्ड
रिज़र्व बैंक का कामकाज केंद्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा शासित होता है। भारत सरकार के भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम के अनुसार इस बोर्ड की नियुक्ति/नामन चार वर्ष के लिये होती है।
- गठन
- सरकारी निदेशक
- पूर्ण:कालिक : गवर्नर और अधिकतम चार उप गवर्नर
- गैर:सरकारी निदेशक
- सरकार द्वारा नामित : विभिन्न क्षेत्रों से दस निदेशक और दो सरकारी अधिकारी
- अन्य : चार निदेशक - चार स्थानीय बोर्डों से प्रत्येक से एक
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की स्थापना 1 सितंबर, 2018 को संचार मंत्रालय में डाक विभाग के अंतर्गत की गई है जिसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी पर भारत सरकार का स्वामित्व है।
- इस बैंक की स्थापना भारत की आम जनता के लिये सबसे सुलभ, सस्ते और भरोसेमंद बैंक का निर्माण करने के दृष्टिकोण के साथ की गई है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का मूल जनादेश यह है कि अधिकतर नकद का इस्तेमाल करने वाले और बैंकिंग सेवाओं का उपयोग न करने वाले लोगों के लिये बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करे ।
- IPPB की पहुँच और इसका संचालन मॉडल भारत स्टैक के प्रमुख स्तंभों पर बनाया गया है जो हैं- एकीकृत स्मार्टफोन और बायोमीट्रिक उपकरण के माध्यम से पेपरलेस, कैशलेस और उपस्थिति-हीन बैंकिंग को ग्राहकों के दरवाज़े पर सरल और सुरक्षित तरीके से मुहैया कराना।
- IPPB 13 भाषाओं में उपलब्ध है तथा यह सहज ज्ञान युक्त इंटरफेसों के माध्यम से सरल और सस्ते बैंकिंग समाधान प्रदान करता है।
👉वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट रहने का अनुमान लगाया है- -9.6%
विश्व बैंक समूह पांच अन्तर राष्ट्रीय संगठनों का एक ऐसा समूह है, जो सदश्य देशों को वित्त और वित्तीय सलाह देता है।
स्थापना- जुलाई 1944
मुख्यालय- वॉशिंगटन, डी.सी.(US)
सिद्धांत- वर्किंग फॉर ए वर्ल्ड फ्री ऑफ़ पोवर्टी
अध्यक्ष- डेविड माल्पास
👉 जॉर्डन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है- बिसार खसावने
जॉर्डन- एक अरब देश
👉 न्यू डेवलपमेंट बैंक ने भारत में कितनी राशि की बुनियादी परियोजनाओं को मंजूरी दी है- 74 करोड़ 10 लाख $ लागत वाली
न्यू डेवलपमेंट
- स्थापना- 15 जुलाई 2014 को
- अध्यक्ष- के. वी. कामत(भारत के)
- मुख्यालय- शंघाई (चीन)
- यह ब्रिक्स (BRICS) देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा स्थापित और संचालित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है। इसे अमेरिकी वर्चस्व वाले मौजूदा विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विकल्प के रूप में यह देखा जा रहा है।
- न्यू डेवलपमेंट बैंक, जिसे पहले ब्रिक्स बैंक के अनौपचारिक नाम से भी जाना जाता था, की स्थापना इन पाँच देशों में वित्तीय और विकास सहयोग को बढ़ावा देने के लिये की गई है।
- विश्व बैंक के विपरीत, जो पूंजीगत हिस्से के आधार पर वोटों को प्रदान करता है, न्यू डेवलपमेंट बैंक में प्रत्येक भागीदार देश को एक वोट आवंटित है और किसी भी देश के पास वीटो शक्ति नहीं है।
👉 भारत के किस कपास के नाम से पहले ब्रांड लोगो का लोकार्पण किया गया- कस्तूरी



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading