सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

16 January current affairs

✍️ 16 जनवरी 2021 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के विरुद्ध दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है।
✍️ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राममंदिर निर्माण हेतु पहला चंदा 5 लाख एक सौ ₹ दिया है।
✍️ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली सरकार के "स्ट्रीट और परफॉर्मिंग आर्ट्स फेलोशिप कार्यक्रम" का शुभारंभ किया।
✍️ 15 जनवरी को सेना दिवस परेड में पहली बार ड्रोन अभियान का प्रदर्शन किया गया।
लड़ाकू स्वार्म ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।
✍️ हाल ही में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली भारत दौरे पर आए हुए हैं।
✍️ 15 जनवरी 2021 को नई संसद के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जिसका शिलान्यास 10 दिसंबर को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
2022 के मानसून सत्र तक नया संसद तैयार होने की उम्मीद है, जिसे केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा के तहत कराया जा रहा है।
इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपी गई है।
पूरी परियोजना में 971 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है।
✍️ एनजीटी के अध्यक्ष- जस्टिस आदर्श कुमार गोयल
✍️ एनजीटी ने पर्यावरण और वन मंत्रालय को 3 महीने के अंदर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए ईएपीआर(अंडर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016) को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है।
✍️ आईएमएफ यानी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के कृषि सुधारों को सही दिशा में उठाया कदम बताया है।
✍️ आईएमएफ की एमडी- क्रिस्टलीना जॉर्जिया
✍️ विश्व की सबसे बड़ी मेडल व सिक्कों की गैलरी पंजाब के पटियाला में खुलेगी। 
इस प्रोजेक्ट पर ₹70 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
✍️ पूर्व केंद्रीय मंत्री और व्यापारी कमल मोरारका का निधन हो गया।
✍️ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया।
✍️  ट्रंप के प्रशासन ने श्यओमी को काली सूची में डाला।
✍️ नवंबर 2020 में अमेरिका द्वारा मुक्त आकाश समझौते से अलग होने के बाद अब रूस ने भी इससे अलग होने की घोषणा की है। अमेरिका इस समझौते में रूस द्वारा इसका दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाकर अलग हो गया ।
✍️ 16 जनवरी 2003 को कल्पना चावला अंतरिक्ष यात्रा के लिए रवाना हुई थी।
✍️ 16 जनवरी 1955 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का उद्घाटन हुआ था।
✍️ हाल ही में ongoing Breakout economy में भारत का चौथा स्थान रहा है।
✍️ जीवाईके रेड्डी ने स्वदेशी रूप से एक माइक्रोकोपटर विकसित किया है।
✍️ पूर्व सैनिक दिवस- 14 जनवरी
✍️ मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना शहरी स्थानीय निकाय सुधार को लागू करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।
✍️ इंटेल ने नए CEO के रूप में पैट गेलसिंजर को नियुक्ति किया गया है।
  • इंटेल की स्थापना:- 18 जुलाई 1968
  • इंटेल का मुख्यालय:- सांता क्लारा, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य
  • इंटेल के संस्थापक:- गॉर्डन मूर और रॉबर्ट नॉयस
✍️ गुजरात सरकार ने करुणा अभियान 2021 शुरू किया है।
✍️ के पलानी को वार टाइम गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
✍️ AIIMS, BHUVNESHWAR ने लगातार तीसरी बार कायाकल्प पुरस्कार जीता है।
✍️ सदर जापारोवा ने किर्गिस्तान देश के राष्ट्रपति के चुनाव जीता है।
✍️ नोमुरा ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट -6.7% रहने का अनुमान लगाया है।
✍️ यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट -7.5% रहने का अनुमान लगाया है।
✍️ इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ( आइयूसीएन ) 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक बीते वर्ष हमने पक्षियों की 31 प्रजातियों को खो दिया है । यह जैवविविधता पर मंडरा रहे खतरे को दर्शाता है ।

अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के अनुसार पृथ्वी पर करीब 30 लाख प्रजातियां रहती है जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक जंगलों में निवास करती हैं , परंतु जंगलों की अंधाधुंध कटाई ( लगभग 1.3 करोड़ हेक्टेयर प्रतिवर्ष ) से लगभग 10 लाख प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है ।

द वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर द्वारा जारी 2020 लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट के मुताबिक बीती आधी सदी में कशेरुकी प्रजातियों की जनसंख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है । इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1970 से 2016 के दौरान इन प्रजातियों की आबादी में लगभग 68 प्रतिशत कमी आई है । वहीं साल 1970 के बाद से मीठे जल में रहने वाली प्रजातियों की जनसंख्या में औसतन 84 प्रतिशत की कमी आई है । स्थलीय एवं समुद्री प्रजातियों की तुलना में इसमें काफी अधिक कमी आई है जिसका मुख्य कारण इंसानों द्वारा मीठे पानी का अत्यधिक दोहन को दर्शाता है । रिपोर्ट के मुताबिक मानव का इकोलॉजिकल फुटप्रिंट यानी जैविक संसाधनों की मानवीय खपत पृथ्वी की पुनरोत्पादन दर से कहीं अधिक है । मानव की जैव संसाधनों की खपत पृथ्वी के पुनरोत्पादन दर के मुकाबले 1.56 गुना ज्यादा है । इन सभी के साथ वैश्विक स्तर पर 1970 के बाद से अब तक आर्द्र भूमि में लगभग 87 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है । इतना ही नहीं , दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन अमेजन में बीते पांच दशकों में लगभग 20 प्रतिशत वन क्षेत्र में कमी आई है । वर्ष 200 से 2014 के बीच दुनिया भर में लगभग 92 हजार वर्ग किमी वन क्षेत्र यानी पाकिस्तान के क्षेत्रफल जितने बड़े भूभाग से वनों का नाश हुआ है । समुद्रों में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण ने कोरल रीफ को काफी नुकसान पहुंचाया है । इसके साथ ही समुद्र तटीय क्षेत्रों में मैंग्रोव वनों के क्षेत्रफल में बीते पांच दशकों में 50 प्रतिशत की कमी आई है । प्राकृतिक क्षेत्र को पहुंचाए जा रहे इस प्रकार के सभी नुकसान जैवविविधता के लिए व्यापक खतरा पैदा कर रहे हैं । 

लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2020 के अनुसार भारत में भी जैवविविधता पर खतरा है । भारत एक जैवविविधता समृद्ध देश है जो विश्व के 2.4 प्रतिशत क्षेत्रफल के बावजूद विश्व की लगभग सात से आठ प्रतिशत यानी 45 हजार प्रजातियों का आश्रय स्थल है । रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 12 प्रतिशत से अधिक जंगली स्तनधारी प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है । रिपोर्ट में कहा गया है कि मीठे पानी वाले जानवरों जैसे डॉल्फिन , कैटफिश इत्यादि के विलुप्त होने का ज्यादा खतरा है । भारत में लगभग तीन प्रतिशत पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं एवं इनकी संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है । भारत में लगभग 19 प्रतिशत से अधिक उभयचर गंभीर रूप से खतरे की श्रेणी में हैं । वहीं मधुमक्खियों की संख्या भी साल दर साल घटती जा रही हैं । ये सभी तथ्य भारत में जैव विविधता पर मंडराते खतरे को इंगित करते हैं । 

इंडियन स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के मुताबिक भारत में जंगल का हिस्सा कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.67 फीसद है , जो समुचित प्राकृतिक संतुलन के हिसाब से कुल क्षेत्रफल का 33 फीसद होना चाहिए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...