सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26 January current affairs

✍️ 26 जनवरी 2021 को भारत देश में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया।
संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किया था । 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव पारित किया गया था और 26 जनवरी 1930 का दिन पूर्ण स्वराज्य दिवस के रूप में मनाने का एलान किया गया था । इसके कारण गणतंत्र दिवस के लिए यह दिन चुना गया ।
✍️ महावीर चक्र युद्धकाल मेंं दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्चच वीर पुरस्कार है।
✍️ महेश भारद्वाज को अपनी असाधारण सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।
✍️ गलवान घाटी में शहीद हुए संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र प्रदान किया गया।
✍️ सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया।
✍️ केंद्रीय गृह सचिव- अजय भल्ला

✍️पद्म पुरस्कार 2021 (Padma Awards 2021)

  • हाल ही में पद्म पुरस्कार 2021(Padma Awards 2021) की घोषणा की गई है।

पद्म पुरस्कार 2021 से जुड़े प्रमुख बिन्दु

  • इस बार विभिन्न क्षेत्रों के 119 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। जिसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार हैं।
  • वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों में 29 महिलाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इन पुरस्कारों में विदेशी श्रेणी(यथा- एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई) में 10 लोगों को शामिल किया गया है।
  • वहीं 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। जबकि एक व्यक्ति को ट्रांसजेंडर की श्रेणी में पद्म पुरस्कार दिया जाएगा।

पद्म विभूषण पाने वाले व्यक्ति

  1. जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (पब्लिक अफेयर्स)
  2. एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)- कला
  3. सुदर्शन साहू( कला)
  4. बी बी लाल (पुरातत्व)
  5. मौलाना वहीद्दुीन खान (अध्यात्मवाद)
  6. डॉक्टर मोनप्पा हेगडे(मेडिसिन)
  7. नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)

पद्म भूषण पाने वाले व्यक्ति

  1. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (पब्लिक अफेयर्स)
  2. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (पब्लिक अफेयर्स)
  3. नृपेंद्र मिश्रा (सिविल सेवा)
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स
  5. धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) - अध्यात्मवाद
  6. कृष्णन नायर शांतकुमारी (कला)
  7. चंद्रशेखर कंबरा (साहित्य एंव शिक्षा)
  8. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स
  9. रजनीकांत देवीदास (व्यापार और उद्योग)
  10. तरलोचन सिंह (पब्लिक अफेयर्स)

पद्म पुरस्कार (Padma Award)

  • देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किया जाता है।
  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि में प्रदान किए जाते हैं।
  • 'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्मश्री’ किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
  • 1954 में स्थापित किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
  • राष्‍ट्रपति द्वारा ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाते हैं।
  • पद्म पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, ये पुरस्कार विदेशियों को भी प्रदान किए जाते हैं।
  • पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। पद्म विभूषण और पद्म भूषण भारत रत्न के बाद देश के क्रमश: दूसरे और तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हैं।
✍️ 20 जनवरी को सिक्किम के नकुला इलाके में चीन पर भारतीय सैनिकों की भिड़त हुई।
✍️ दिल्ली हाईकोर्ट में अब Qr-code के जरिए प्रवेश मिलेगा।
✍️ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा की 706.36 cr.₹ की लागत वाली 66 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
✍️ दिल्ली में अब राशन वितरण की ऑनलाइन निगरानी हेतु खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ई-पोस (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) हेतु केंद्रीय कृत निगरानी सिस्टम यानी आधार बेस्ड पब्लिक डिसटीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) आधारित पोर्टल की शुरूआत की है।
✍️ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरता पुरस्कार विजेताओं की वेबसाइट, वीरता पुरस्कार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा ई पत्रिका शौर्यवान की शुरुआत की।
✍️ दैनिक जागरण को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
✍️ ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय जलवायु अनुकूलन शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन नीदरलैंड कर रहा है।
✍️ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दूसरों का जीवन बचाने के लिए बहादुरी दिखाने वाले 40 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया है।
जीवन रक्षा पदक तीन श्रेणी ने प्रदान किए गए हैं-
1. सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक -1 व्यक्ति को
2. उत्तम जीवन रक्षा पदक- 8 व्यक्तियों को
3. जीवन रक्षा पदक - 31 व्यक्तियों को
✍️ कृषि विज्ञानी नॉर्मन बोरलॉग तथा एमएस स्वामीनाथन 1965-66 में हरित क्रांति की शुरुआत की थी।
✍️ दुग्ध और दुग्ध उत्पाद निर्माता ब्रांड अमूल के संस्थापक वर्गीज कुरियन ने ऑपरेशन फ्लडकी शुरुआत की । 
इसे श्वेत क्रांति के नाम से भी जाना जाता है । 
नतीजतन 1998 में अमेरिका को पछाड़ भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बना । 
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार , आज भारत 14.63 करोड़ टन दुग्ध का उत्पादन करता है । हम न सिर्फ दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक हैं , बल्कि दुनियाभर के उत्पादन में 22 फीसद की हिस्सेदारी रखते हैं। ✍️ 

✍️
✍️पीली क्रांति देश में तिलहन के उत्पादन से संबंधित है।
✍️नीली क्रांति मछलियों और अन्य जलीय जीव पालन से संबंधित है । वैश्विक मछली उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी करीब सात फीसद से ज्यादा है । वहीं मत्स्य उद्योग भारत की जीडीपी में 1.1 और कृषि आधारित जीडीपी में 5.15 फीसद से ज्यादा का योगदान देता है । मत्स्य पालन में भारत विश्व में दूसरे पायदान पर है ।
✍️ भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत है।
✍️ 1958 में डीआरडीओ की स्थापना की गई।
✍️ 1962 में रक्षा उत्पादन विभाग की स्थापना की गई।
✍️  डीआरडीओ ने स्वदेश में निर्मित मध्यम दूरी की सतह  से हवा में मार करने वाली अकाश-एनजी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
यह सतह हवा में 70 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
एक बार में एक साथ 10 लक्षण को भेद सकती है।
सबसोनिक व सुपर सोनिक लक्ष्यों को भेदने में सक्षम।
✍️ 4 फरवरी 1922 को चौरी चौरा कांड हुआ।
✍️ ग्वालियर देश का ऐसा शहर है जहां तिरंगा बनाने हेतु केंद्र सरकार से अधिकृत है।
तिरंगे की जांच की लैब ग्वालियर में है।
इसके अलावा कर्नाटक हुबली में मुंबई में भी तिरंगे के मानकों का परीक्षण होता है।
तिरंगे की रस्सी कोरिया से आती है।
✍️ भारत ने संविधान को 26 जनवरी 1950 को आत्मसात किया।
✍️ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रमुख- प्रियंक कानूनगो
✍️ हाल ही में बोंबे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि किसी नाबालिक के कपड़े उतारे बिना उसके वक्षस्थल को छूना यौन हमला नहीं माना जा सकता।
पति से पोक्सो एक्ट से बाहर कर दिया गया।
✍️ टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) बाजार मूल्य में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
✍️ यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑफ ट्रेड एंड डेवलपमेंट (अंकटाड) की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में 57 अरब डॉलर के साथ एफडीआई लाने में भारत प्रथम स्थान पर रहा।
वित्तीय वर्ष में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 13% वृद्धि हुई।
वहीं चीन में एफडीआई की 4% वृद्धि, ब्रिटेन में 100% की गिरावट, अमेरिका में 49% की गिरावट आई।
✍️ व्यवसायिक परीक्षा मंडल घोटाला यानी व्यापम घोटाला मध्यप्रदेश सरकार से संबंधित है।
✍️ पन्ना टाइगर रिजर्व ,भोपाल ,मध्य प्रदेश में है।
यूनेस्को ने नवंबर 2020 में पन्ना पाकुर शहर को विश्व धरोहर घोषित किया।
मध्य प्रदेश में कुल 6 टाइगर रिजर्व है।
✍️ 26 जनवरी 1965 को हिंदी को राजभाषा के रूप में घोषित किया गया।
✍️ केरल के तिरुवंतपुरम के थंबा गांव में स्थित सेंट मैरी मैग डेलन चर्च भारत के शुरुआती अंतरिक्ष कार्यक्रम का मुख्यालय हुआ करता था। अब यह स्पेस म्यूजियम बन चुका है।
✍️ 1962 में हुई थी पहल 16 फरवरी 1962 को परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत इंडियन नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च ( इंकोस्पार ) का गठन हुआ । 
इसने धुंबा इक्वाटोरियल रॉकेट लांचिंग स्टेशन (टीईआरएलएस ) की स्थापना के लिए काम शुरू किया। 
1 जनवरी 1965 को धुंबा में स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर ( एसएसटीसी ) स्थापित हुआ।
✍️ अंतरिक्ष मिशन को व्यवस्थित रूप देने के लिए 15अगस्त1969 को परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) का गठन हुआ। 
इसका श्रेय महान विज्ञानी डॉ.विक्रम साराभाई को जाता है। 
1 अप्रैल 1975 को इसरो सरकारी संगठन बन गया। 
19 अप्रैल1975 को इसरो ने पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट को लांच किया।
दिलचस्प बात यह है कि विज्ञानी रॉकेट को लांच करने के लिए उसके हिस्सों को साइकिल और बैलगाड़ी पर लादकर ले जाया करते थे।
विज्ञानियों ने देश के पहले रॉकेट को लांच करने के लिए नारियल के पेड़ को लांचिंग पैड बनाया था।
✍️ 5 नवंबर 2013 को छोड़ा गया मंगलयान 24 सितंबर 2014 को मंगल के कक्ष में स्थापित हो गया। 
इसके साथ ही भारत पहले ही प्रयास में मंगल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया । 
इससे पहले सोवियत रूस , अमेरिका व यूरोप मंगल पर पहुंच चुके थे , लेकिन उन्हें यह सफलता पहली बार में नहीं मिली थी। 
अब भारत गगनयान के जरिये अगले वर्ष तक चंद्रमा पर मानव को भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है।
✍️
✍️ एलन मस्क द्वारा संचालित निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने फॉल्कन-9 रॉकेट द्वारा 143 छोटे उपग्रहों के साथ अपने नए ride-sharing मिशन को लॉन्च किया है।
✍️ WEF ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2020 जारी की है।
✍️ हाल ही में कैलाश सत्यार्थी ने बाल मजदूरी को समाप्त करने हेतु "फेयर शेयर चिल्ड्रेन अभियान" शुरू किया है।
✍️ महाराष्ट्र की यरवदा जेल से जेल पर्यटन शुरू किया गया है।
✍️ 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
✍️ हाल ही में सृष्टि गोस्वामी को उत्तराखंड का 1 दिन का सीएम बनाया गया।
✍️ ग्लोबल इंटरनेट स्पीड इंडेक्स में कतर प्रथम स्थान पर रहा है।
भारत का 129 वां स्थान रहा है।
✍️ मलेशिया ने कोविड-19 के प्रभावों से उबरने के लिए 3.7 बिलियन डॉलर के पैकेज की घोषणा की है।
✍️ श्रीलंका ने ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजनेका टीके को मंजूरी प्रदान की है।
✍️ आरबीआई ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
✍️ पंजाब राज्य की सरकार ने किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है।
✍️ जनरल लॉयड जे ऑस्टिन को अमेरिका रक्षा मुख्यालय पेंटागन का प्रमुख बनाया है।
✍️ उत्तर प्रदेश ने 24 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...