☞ उच्चतम न्यायालय द्वारा 12 सदस्य नेशनल टास्क फोर्स का गठन
- यह मेडिकल विशेषज्ञ की टीम होगी।
- यह ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में दवाओं की उपलब्धता के बारे में समीक्षा, तथा मेडिकल स्टाफ के बारे में सिफारिशें आदि करने का कार्य करेगी।
- कैबिनेट सचिव इसके संयोजक होंगे।
- केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय सचिव इसके पदेन सदस्य होंगे।
☞ भारत और यूरोपीय संघ [EU] शिखर वार्ता
- यह 8 मई 2021 को हुई।
- इसकी अध्यक्षता पुर्तगाल के भारतवंशी पीएम एंटोनियो कोस्टा ने की ।
- इसमें कुल 27 देशों ने भाग लिया।
- भारत की ओर से पीएम मोदी ने भाग लिया।
- इसमें कोविड-19 वैक्सीन को बौद्धिक संपदा बंधन से मुक्त कराने की मांग की गई तथा साथ ही कारोबार व सुरक्षा निवेश पर समझौता करने पर चर्चा की गई।
☞ 2-DG
- इसका पूरा नाम 2-डी-ऑक्सी डी-ग्लूकोज है।
- यह डीआरडीओ की तरफ से ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया(DCGI) ने विकसित की है।
- डीआरडीओ की रिसर्च लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर एंड एलाइड साइंसेज (इनमास) में डॉ. रड्डोज लैबोरेट्रीज, हैदराबाद के सहयोग से विकसित की गई है।
- यह पाउडर के रूप में है, जिससे पानी के साथ घोल कर दिया जा सकता है।
- आरटीपीसीआर टेस्ट में नेगेटिव, मरीजों में ऑक्सीजन पर निर्भरता में कमी, कोविड वायरस सार्स COV-2 पर प्रभावकारी है।
☞ कोरोनायोद्धा- कोरोना योद्धा सभी डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस अधिकारियों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और उन सभी को कहा जाता हैं जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल रहे हैं। उनमें विशेषकर वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने इस संघर्ष में अपनी जान गंवाई है।
- इनकी मौत होने पर ₹50 लाख का मुआवजे का प्रावधान है।
- हाल ही में ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन ने रेलवे कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की है।
☞ केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने हाल ही में अमेरिका द्वारा विकसित मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी प्रदान की है।
- यह एंटीबॉडी कासिरिविमैव व इमडेविमैव का संयुक्त मिश्रण (कॉकटेल) है।
- यह एक प्रयोगशाला में निर्मित प्रोटीन है।
- यह कोविड-19 स्पाइक प्रोटीन पर हमला कर उसे न्यूट्रलाइज करता है।
- यह इंसान की किसी एंटीबॉडी, चूहों की कोशिकाओं की एंटीबॉडी या दोनों की संयुक्त एंटीबॉडी से क्लोनर करके लैब में तैयार की जाती है।
- कोविड-19 में टॉसिलिजूमैब इस्तेमाल की जा रही है।
- कोविड-19 मण के कारण शरीर में होने वाले आंतरिक सूजन को रोकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
- हल्के व कम गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- इसका इस्तेमाल इंजेक्शन के रूप में किया जाता है।
☞ प्रख्यात पर्यावरणविद् और चिपको आंदोलन के अग्रणी नेता सुंदरलाल बहुगुणा कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।
☞ मंडुवा (फिंगर मिलेट) और झंगोरा (बार्नयार्ड मिलेट) उत्तराखंड की पौष्टिकता तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर जैविक बाजरे की किस्में है, इसी हिमालय मिलेट के नाम से जाना जाता है।
हाल ही में डेनमार्क ने उत्तराखंड को 100 टन सप्लाई का आर्डर दिया है।
☞ डीके-99
- आईआईटी, मंडी के सहयोग से हिम स्टार्टअप योजना के तहत इसे विकसित किया गया है।
- शराब पीकर, गाड़ी चलाते समय झपकि लेना, एक हाथ से गाड़ी चलाना तथा ड्राइविंग के समय मोबाइल पर बात करने पर यह डिवाइस ड्राइवर पर नजर रखने का काम करेगा।
☞ 9 मई 1960 को अमेरिका परिवार नियोजन की दवा को वैधता प्रदान करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था।
इस हेतु जीडी सेयरेल ने एनोविड-10 नामक दवा विकसित की थी।
☞ महाराणा प्रताप
- जन्म- 9 मई 1540 कुंभलगढ़ राजस्थान में
- राज्यभिषेक- 1572 में गोगुंदा में
- मृत्यु- 15 जनवरी 1597 चावंड में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading