आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा
✍️ मुख्य उद्देश्य-
राज्य के गरीब परिवारों (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 एवं सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना, 2011 (SECC) के आधार पर पात्र लाभार्थी परिवार) को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।
इसके अन्तर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष चिन्हित सामान्य बीमारियों हेतु ₹50,000(प्रारंभ में यह राशि 30,000 थी । ) तथा चिन्हित गम्भीर बीमारियों हेतु 4.5 लाख प्रारंभ में यह राशि 3 लाख थी । ) तक का स्वास्थ्य बीमा कवर सामयिक आधार पर दिया जाता है।
14 जनवरी 2021 को दिन न्यू इंडिया इंश्योरेंस एजेंसी और राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के मध्य अनुबंध किया गया जिसके अंतर्गत 79%, वित्तीय पर राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा ।
✍️ इस योजना में कुल 1576 बीमारियों के पैकेज सम्मिलित हैं, जिसमें चिन्हित गम्भीर बीमारियों हेतु 663 तृतीयक पैकेज एवं सामान्य बीमारियों हेतु 738 द्वितीयक पैकेज को सूचीबद्ध किया गया है। सामान्य बीमारियों के पैकेज की आरक्षित सूची में 46 पैकेज राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं 14 पैकेज निजी चिकित्सा संस्थानों के शामिल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading