सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25 November 2021

✍️ श्रम मंत्रालय ने आधार वर्ष 2016 के साथ मजदूरी दर सूचकांक(WRI) की एक नई सीरीज जारी की है।
पहले यह आधार वर्ष 1963-65 था।

✍️ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

यह 3 दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम "इंटरनेट की शक्ति के माध्यम से भारत को सशक्त बनाना" विषय पर केंद्रित है।

✍️ प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर, उत्तर प्रदेश में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखी


नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा ।
यह भारत का पहला शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन हवाई अड्डा होगा ।

✍️ प्रोजेक्ट-75 की छह पनडुब्बियों की श्रृंखला में चौथी पनडुब्बी आईएनएस वेला नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की उपस्थिति में दिनांक 25 नवंबर 2021 को कमीशन की गई थी।
आईएनएस वेला पश्चिमी नौसेना कमान का हिस्सा बनेगी।

✍️ पशुपालन और डेयरी विभाग डॉ. वर्गीज कुरियन (मिल्क मैन ऑफ इंडिया) की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 26 नवंबर, 2021 को  "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस" मनाएगा।

✍️ भारत-बांग्लादेश मैत्री के 50 वर्ष पूरे होने तथा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की निर्णायक जीत के उपलक्ष्य में 24 नवंबर, 2021 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (क्लॉज़) द्वारा "इंडिया-बांग्लादेश: फिफ्टी इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप" नामक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान "बांग्लादेश लिबरेशन@50 इयर्स: बिजॉय' विद सिनर्जी: इंडिया-पाकिस्तान वॉर 1971" नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया ।

✍️ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के 17 जिलों में ट्रैफिक पार्क की स्थापना के लिए 3 करोड़ 74 लाख 64 हजार रुपए मंजूर किए हैं। 
इन पार्कों के माध्यम से आमजन को मिनी इलेक्ट्रिक व्हीकल अथवा गोल्फ कार्ट के मॉडल, सिग्नल्स, सिम्युलेटर आदि से यातायात नियमों की जानकारी दी जा सकेगी। 

✍️ राजस्थान सरकार में श्रीमती जाहिदा खान ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग, शिक्षा विभाग तथा कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।


✍️ राजस्थान सरकार में  कृषि विपणन मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने औपचारिक रूप से मंत्रालय का कार्यभार संभाला। 

✍️ राजस्थान सरकार में  श्री भजनलाल जाटव ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
✍️ राजस्थान सरकार में  जलदाय एवं भूजल मंत्री डॉ. महेश जोशी ने राज्य के नए जलदाय एवं भूजल मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
✍️ राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभाला। 

✍️ राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग का कार्यभार संभाला।

✍️ राजस्थान सरकार में  आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा, जन अभियोग निराकरण राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने बुधवार को सचिवालय स्थित मंत्रालयिक भवन के अपने कक्ष में पदभार ग्रहण किया। 

✍️ राजस्थान सरकार में पर्यटन मंत्री श्री विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। 

✍️ राजस्थान में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता तथा योजना मंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। 

✍️ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष निदेशक, आईपीएस प्रवीण सिन्हा को आज अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) की कार्यकारी समिति में एशिया के लिए प्रतिनिधि के रूप में चुना गय।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...