सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26 November 2021

✍️ नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5(NHFS-5) के मुताबिक देश में 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1020 हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार प्रजनन दर रिप्लेसमेंट रेट 2.1 से कम 2 हो गई है, जो पिछले सर्वेक्षण में 2.2 थी।

✍️ केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने 58.59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चालक रहित मेट्रो का परिचालन शुरू किया।

✍️ फ्रांस से वायु सेना को 2 सेकंड हैंड मिराज 2000 विमान मिले हैं, जो ग्वालियर एयरवेज पहुंच गए हैं।
यह प्रशिक्षण श्रेणी के विमान है जिनको हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में जारी मिराज अपग्रेड प्रोग्राम के तहत नवीनतम मानकों के मुताबिक अपग्रेड किया जाएगा।
भारतीय वायु सेना ने अलग-अलग समूहों में करीब 51 मिराज विमानों को खरीदा है जिनसे तीन स्क्वाडर्न गठित की गई है और तीनों ही ग्वालियर एयरपोर्ट स्टेशन पर तैनात हैं।
इस श्रेणी के कुछ विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ किट बची हुई थी जिनका इस्तेमाल इन दोनों विमानों में किया जाएगा ताकि उन्हें युद्ध अभियान के अनुकूल बनाया जा सके।

✍️ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अरुण मिश्रा हैं।

✍️ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

✍️ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 76 वें सत्र में बंगलादेश, नेपाल और लाओस को न्यूनतम विकसित देश की श्रेणी से विकासशील देश की सूची में शामिल करने संबंधी ऐतिहासिक प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

✍️ दक्षिणी अफ्रीका में कोविड-19 का नया वेरिएंट बी.1.1.529 मिला है।

✍️ पहली बार 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग ले रहे भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने 64वें राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता है।
रविंद्र सिंह ने रजत और प्रदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता है।

✍️ भारत संविधान दिवस 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में मनाया गया।

संविधान 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

✍️ भारत और जर्मनी के बीच विज्ञान व अभियांत्रिकी अनुसंधान में महिलाओं की भागीदारी (डब्ल्यूआईएसईआर- वाइजर) नाम से कार्ययक्र शुरूूू किया गया है। 
इसे भारतीय-जर्मन विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र (आईजीएसटीसी) नेसंयुक्त अनुसंधान व विकास परियोजनाओं में महिला शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया है।

✍️ स्वदेश, विश्व का पहला मल्टीमॉडल ब्रेन इमेजिंग डेटा और एनालिटिक्स है, जिसे डीबीटी-राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र, हरियाणा में विकसित किया गया है

डीबीटी- राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (डीबीटी-एनबीआरसी) ने अभी हाल ही में परियोजना स्वदेश विकसित की है, जो एक विशिष्ट मस्तिष्क पहल है। 

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने 19 नवंबर 2021 को स्वदेश का उद्घाटन किया था।

✍️द्विवार्षिक भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास ‘एक्स शक्ति 2021’ का छठा संस्करण 12 दिनों के गहन संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के बाद 25 नवंबर, 2021 को संपन्न हुआ।
इस सैन्य अभ्यास में कृत्रिम इंसर्जेंसी का मुकाबला करने/आतंकवाद विरोधी माहौल से निपटने में चरमपंथी समूहों पर अपनी युद्ध शक्ति और प्रभुत्व का प्रदर्शन किया गया। 

✍️ राजस्थान के राज्य मंत्री के रूप में श्री रामलाल जाट ने कार्यभार संभाला।


✍️ श्री टीकाराम जूली ने राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री  का पद संभाला

✍️ राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के रूप में श्री रमेश चंद मीना ने पदभार ग्रहण किया।

✍️ राजस्थान के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री के रूप में श्री बृजेंद्र ओला ने कार्यभार ग्रहण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...