✍️ त्रिपुरा के निकाय चुनाव में भाजपा ने 334 में से 329 सीटों पर जीत हासिल की है।
✍️ संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक कुल 25 दिनों तक चलेगा और इसमें 19 बैठकें होंगी।
इसमें एक वित्त विधेयक और 36 अन्य विधेयक पेश होंगे, जिसमें कृषि कानूनों का निरस्तीकरण विधेयक 2021 भी शामिल है।
3 अध्यादेशों के स्थान पर भी विधेयक लाए जाएंगे।
✍️ पूर्वी लद्दाख में LAC के करीब चीनी लोगों के बसाने के साथ-साथ चीन ने मिसाइल रेजिमेंट की भी तैनाती की है।
चीन की इन गतिविधियों को लेकर भारतीय सेना ने कड़ी आपत्ति जताई है।
✍️ दिल्ली सरकार ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बिजनेस ब्लास्टर्स 28 नवंबर 2021 को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा लांच किया, जिसमें उद्योगपतियों के सामने बच्चों ने बिजनेस प्लान रखा।
इस कार्यक्रम के दौरान तीन बच्चों को स्टार्टअप के लिए 80, 60 और ₹50 हजार की मदद दी गई।
✍️ केंद्रीय सहकारिता मंत्री- अमित शाह
✍️ राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 30% से अधिक महिलाओं ने पतियों द्वारा कुछ परिस्थितियों में अपनी पत्नियों की पिटाई किए जाने को सही ठहराया, जबकि इससे कम प्रतिशत पुरुषों ने इस तरह के व्यवहार को तर्कसंगत बताया।
NHFS-5 की रिपोर्ट में महिलाओं का सहमति प्रतिशत निम्न प्रकार है-
तेलंगाना में 84%
आंध्र प्रदेश में 84%
कर्नाटक में 77%
मणिपुर में 66%
केरल में 52%
जम्मू कश्मीर 49%
महाराष्ट्र में 44%
बंगाल में 42%
सबसे कम संख्या में सहमति प्रदर्शित करने वाले राज्य में हिमाचल प्रदेश 14.8% है।
यह सर्वेक्षण 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया।
पिटाई पर ठहराए गए सही कारण-
1. पति द्वारा पत्नी के विश्वासघाती होने का संदेह होने पर
2. ससुराल वालों का अनादर करने पर
3. पति से बहस करने पर
4. यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर
5. बिना बताए बाहर जाने पर
6. घर या बच्चों की उपेक्षा करने पर
7. अच्छा खाना नहीं बनाने पर
✍️ बिहार के दरभंगा में 28 नवंबर 2021 को राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान में देश के पहले ज्योतिष चिकित्सा ओपीडी का शुभारंभ किया गया।
✍️आरसीएफ (रेल कोच फैक्ट्री) कपूरथला ने बायोटैक वाली शौचालय की सुविधा से लैस स्टेनलेस स्टील वाले 12 डिब्बों की देश की पहली मेमू ट्रेन तैयार की है।
✍️ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ( CBIC) के चेयरमैन के रूप में विवेक जौहरी को नियुक्त किया गया है।
ये एम अजीत कुमार का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है।
✍️ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के चुनाव में राजू अय्यर को अध्यक्ष व विजेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।
✍️उत्तर प्रदेश हिंदी समान समारोह में
भारत भारती सम्मान से डॉक्टर पांडे शशि भूषण को ₹8 लाख प्रदान किए गए।
✍️ मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में T 66 नामक बाघिन की मौत हो चुकी है।
✍️52 वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) एक नजर में—
यह 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया गया गया।
52 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शीर्ष सम्मान "गोल्डन पीकॉक पुरस्कार" से जापानी फिल्म रिंग वांडरिंग को नवाजा गया।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार चेक गणतंत्र के वाक्लाव कद्रनका को "सेविंग वन हु वाज डेड" के लिए दिया गया।
साइमन फ्रैंको की फिल्म शर्लोट के लिए एंजेला मोलीना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरमैन और गीतकार प्रसून जोशी को वर्ष के भारतीय व्यक्तित्व पुरस्कार( 'फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर') से सम्मानित किया गया।
ब्रिक्स फिल्म महोत्सव में धनुष को तमिल फिल्म असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ब्राजील की लारा बोल्डोरीना को ब्राजील फिल्म ऑन व्हील्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
28 नवंबर 2021 को समापन समारोह की मुख्य अतिथि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थी।
✍️ अमेरिका में रूस के राजदूत अनातोली अंतोनोवा ने लाई युटुब शो में 30 जनवरी को 27 रूसी राजनयिकों द्वारा अमेरिकी भेदभाव के चलते अपनी मान्यता खत्म किया हुआ पाई जाने के कारण से अमेरिका छोड़ने की बात कही गई।
✍️ कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रोन नीदरलैंड, जर्मनी, इटली और हांगकांग में भी पाया गया है।
✍️ हाल ही में भारत, मालदीव और श्रीलंका के मध्य दोस्ती नामक 15 वांं समुंद्री त्रिपक्षीय अभ्यास संपन्न हुआ है।
पहले यह अभ्यास भारत और मालदीव के मध्य हुआ करता था, परंतु वर्ष 2012 में श्रीलंका भी इससे जुड़ गया।
इस अभ्यास में आईएनएस सुभद्रा, अफशोर गश्ती नौका, p8i लंबी दूरी की समुद्री गश्ती विमान ने भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व किया।
✍️ 28 नवंबर 2021 को जॉर्जिया में परमजीत कुमार विश्व चैंपियनशिप में 49 किग्रा वर्ग में 158 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरा पावरलफ्टर बन गए।
✍️भीषण आर्थिक तंगी से जूझ रहे अफगानिस्तान के कार्यवाहक पीएम मोहम्मद हसन अखुंद ने अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में विश्व भर से मदद जारी रखने की अपील की।
✍️ पंजाब के राजवीर सिंह गिल ने भोपाल में आयोजित 64वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्किट पुरुष, स्किट जूनियर, जूनियर स्किट की टीम समेत 3 स्वर्ण पदक जीते।
राष्ट्रीय राइफल चैंपियनशिप में भारतीय नौसेना के किरण जाधव ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वर्ण पदक जीता।
राजस्थान के भावेश शेखावत ने पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका पहला खिताब था।
✍️ 29 नवंबर 1951 के दिन अमेरिका ने दुनिया का पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
✍️ 29 नवंबर 1775 के दिन अमेरिकी विज्ञानी सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का आविष्कार किया।
इसमें एक तरल से लिखने पर शब्द नहीं दिखते थे, परंतु दूसरी तरल को ऊपर लगाने से शब्द नजर आने लगते थे।
✍️ हिस्टोरीक फोटोग्राफ ऑफ द ईयर 2021 के लिए वेल्सस, इंग्लैंड में स्थित प्राचीन व्हाइटफोर्ड प्वाांइट लाइटहाउस की तस्वीर को पुरस्कार दिया गया।
स्टीव लिडियार्ड ने इसे अपने कैमरे में कैद किया था।
✍️ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) 29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021 तक "आजादी का डिजिटल महोत्सव" मनाएगा
✍️27 और 28 नवंबर 2021 को भारत, मालदीव और श्रीलंका की प्रमुख समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के बीच पहला 'कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) केंद्रित ऑपरेशन' का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय नौसेना (आईएन), मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) और श्रीलंकाई नौसेना (एसएलएन) के जहाज और विमान दक्षिणी अरब सागर में तीनों देशों के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों (ईईजेड) के बड़े इलाके में इस ऑपरेशन में भाग ले रहे हैं और इसका संचालन कर रहे हैं।
✍️ महामहिम पेत्र फियाला— चेक गणराज्य का प्रधानमंत्री
✍️ केरल स्थित एक चिकित्सा प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप ने भारत सरकार की चिकित्सा उपकरण श्रेणी में स्टार्टअप इंडिया ग्रैंड चैलेंज 2021 का विजेता का पुरस्कार प्राप्त किया है।
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ कांत द्वारा कड़ी मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद की गई और इस ग्रैंड चैलेंज में हिस्सा लेने वाले 310 स्टार्ट-अप में से "सास्कैन" का चयन किया गया।
✍️ भारत के लिए 2017-18 के राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा अनुमानों की रिपोर्ट जारी की गई।
यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) द्वारा तैयार की गई लगातार पांचवीं एनएचए रिपोर्ट है, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 2014 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा तकनीकी सचिवालय (एनएचएटीएस) के रूप में नामित किया गया है। एनएचए अनुमान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा प्रदान किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत स्वास्थ्य लेखा प्रणाली 2011 के आधार पर एक लेखा ढांचे का उपयोग करके तैयार किए जाते हैं।
देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 1.15 प्रतिशत (2013-14) से बढ़कर 1.35 प्रतिशत (2017-18) हो गया।
कुल स्वास्थ्य व्यय में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 28.6 प्रतिशत (2013-14) से बढ़कर 40.8 प्रतिशत (2017-18) हो गया।
प्रति व्यक्ति आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय (ओओपीई) 2013-14 के 2,336 रुपये से घटकर 2017-18 में 2,097 रुपये हो गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading