✍️ 2022 सीजन के लिए खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कैबिनेट की मंजूरी।
✍️ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 21 दिसंबर, 2021 को 'मसाला सांख्यिकी एक नजर में 2021' पुस्तक का विमोचन किया।
देश में मसालों का उत्पादन 7.9 फीसदी वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2014-15 में 67.64 लाख टन से बढ़कर 2020-21 में 106.79 लाख टन हो गया।
मसाला क्षेत्र 32.24 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45.28 लाख हेक्टेयर हो गया।
प्रमुख मसालों में जीरा (14.8 फीसदी), लहसुन (14.7 फीसदी), अदरक (7.5 फीसदी), सौंफ (6.8 फीसदी), धनिया (6.2 फीसदी), मेथी (5.8 फीसदी), लाल मिर्च (4.2 फीसदी) और हल्दी (1.3 फीसदी) के उत्पादन में विशिष्ट वृद्धि दर दिखती है।
देश में इन मसालों के उत्पादन में शानदार बढ़ोतरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की विभिन्न विकास कार्यक्रमों के कारण हुई है। इनमें एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच), राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई), परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) आदि हैं।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सुपारी और मसाला विकास निदेशालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक, "स्पाइस स्टैटिस्टिक्स एट ए ग्लांस 2021" का विमोचन किया।
✍️ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रीश्री अर्जुन मुंडा 23 दिसंबर को नई दिल्ली में “ट्राइफेड वन धन-ए क्रॉनिकल ऑफ ट्राइबल ग्रिट एंड एंटरप्राइज” का शुभारंभ करेंगे।
14 शहद किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और लघु वन उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने के लिए एक एमआईएस पोर्टल भी जारी करेंगे।
ट्राइब्स इंडिया और वन धन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नौ प्रचार वीडियो(राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा तैयार) के साथ संवाद नामक एक संचार अभियान भी शुरू करेंगे।
✍️ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में राष्ट्रीय ऑक्सीजन प्रबंधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
✍️ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेश में ही विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 'प्रलय' का पहला सफलतापूर्वक परीक्षण 22 दिसंबर 2021 को ओडिशा तट पर डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से किया।
✍️ अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने अपने महत्वाकांक्षी नवाचारी एग्री-टेक कार्यक्रम के लिए अपना पहला एग्री-टेक चैलेंज कोहॉर्ट शुरू किया है, जिसका उद्देश्य कोरोना महामारी के परिणामस्वरूप पैदा हुई चुनौतियों से निपटने में एशिया और अफ्रीका के छोटे किसानों की मदद करना है।
यह कार्यक्रम 21 दिसम्बर, 2021 आयोजित किया गया।
✍️ श्री मनसुख मंडाविया और श्री भूपेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2022 के पूर्व शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
✍️ भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पाकिस्तान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरा स्थान हासिल किया।
✍️ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत — 63
✍️ असम की लक्ष्मीबाई- कनकलता बरुआ
✍️ झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में झारखंड (बीड़ी हिस्सा एवं भीड़ लिंचिंग निवारण) विधेयक 2021 को पारित कर दिया गया।
इसके तहत मोब लिंचिंग में आजीवन कैद तथा 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है।
✍️ राष्ट्रीय बिलियर्ड्स की 11वीं चैंपियनशिप पंकज आडवाणी ने जीत ली है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading