✍️ भारत सरकार और यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) ने कल आगरा मेट्रोल रेल परियोजना के लिए 25 करोड़ यूरो के कर्ज की पहली किस्त के लिए एक वित्तीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
✍️औरंगाबाद में खुदाई के दौरान मिले ब्रिटिश काल के सिक्के, महारानी विक्टोरिया के जमाने के 1.9 किलो वजनी सिक्के पुरातत्व विभाग को सौंपे गए ।
✍️ पृथ्वी के नजदीक से गुजरा 'लियोनार्ड' धूमकेतु , सदियों बाद 3 जनवरी को सूर्य के सबसे करीब होगा लियोनार्ड।
✍️ राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL) ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) की मान्यता प्राप्त की।
✍️ बांग्लादेश अंडर-19 महिला टीम ने भारत की अंडर-19 महिला टीम को 1-0 से हराकर ढाका में सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप जीती।
✍️35वां हुनरहाट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में शुरू हुआ।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्तार अब्बास नकवी और मीनाक्षी लेखी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
✍️ संसद के शीतकालीन सत्र में 12 विधेयक पारित हुए।
राज्यसभा में 47% व लोकसभा में 82% कामकाज हुआ।
✍️ आईसीसी की बल्लेबाजी की नवीनतम विश्व टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशाने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को हटाकर दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा - 5th
विराट कोहली - 7th
बॉलिंग में-
पैट कमिंमस(ऑस्ट्रेलिया)— 1st
रविचंद्र अश्विन(भारत)— 2nd
T 20 रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम डेविड मलान के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं।
✍️ हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले किदांबी श्रीकांत विश्व बैडमिंटन महासंघ की रैंकिंग में 14 वें स्थान से 10 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
✍️ भारत की अनाहात सिंह ने फिलाडेल्फिया में प्रतिष्ठित जूनियर अमेरिकी ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट का अंडर-15 लड़कियों के वर्ग का खिताब जीता है।
✍️ वेब 3.0— वर्ल्ड वाइड वेब की अगली पीढ़ी है।
इसमें डाटा पर नियंत्रण किसी कोरपोरेट या सरकार के बजाय खुद लोगों के हाथों में होगी।
इसका सबसे अच्छा उदाहरण एनएफटी यानी नान फंजिबल टोकन है, जिन्हें क्रिप्टो सिखों का उपयोग करके खरीदा जाता है।
web3 एप्लीकेशन अक्सर एथेरियम नामक तकनीक पर आधारित होते हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading