सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (2021) 20 अप्रैल, 2021 को जारी 2002 से प्रत्येक वर्ष पेरिस(फ्रांस) स्थित अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता के गैर-लाभकारी संगठन रिपोर्टर्स सेन्स फ्रंटियर्स (RSF) या रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी किया जाता है,  जो सार्वजनिक हित में संयुक्त राष्ट्र, यूनेस्को,  यूरोपीय परिषद, फ्रैंकोफोनी के अंतर्राष्ट्रीय संगठन (OIF—54 फ्रेंच भाषी राष्ट्रों का समूह ) और मानव अधिकारों पर अफ्रीकी आयोग के साथ सलाहकार की भूमिका निभाता है। पत्रकारों के लिये उपलब्ध स्वतंत्रता के स्तर के अनुसार 180 देशों  को रैंक प्रदान करता है। आकलन के आधार:-   बहुलवाद के स्तर, मीडिया की स्वतंत्रता, मीडिया के लिये वातावरण और स्वयं-सेंसरशिप, कानूनी ढाँचे, पारदर्शिता के साथ-साथ समाचारों और सूचनाओं के लिये मौज़ूद बुनियादी ढाँचे की गुणवत्ता के  पर तैयार किया जाता है। वैश्विक परिदृश्य:- पत्रकारिता सूची में शामिल लगभग 73% देश स्वतंत्र मीडिया से पूरी तरह से या आंशिक रूप से अवरुद्ध है। सूचकांक 180 देशों में से केवल 12 (7%) में पत्रकारिता के लिये अनुकूल वातावरण प्रदान कर...

निर्यात तत्परता सूचकांक 2021: नीति आयोग [Export Preparedness Index(EPI)— 2021

निर्यात तत्परता सूचकांक(EPI) 2021: नीति आयोग नीति आयोग  व  इंस्टीट्यूट ऑफ कॉम्पिटेटिवनेस ( Institute of Competitiveness)    संयुक्त रूप से निर्यात तत्परता सूचकांक (Export Preparedness Index-EPI) जारी करता है। भारतीय राज्यों की निर्यात तत्परता का मूल्यांकन करने के लिये निर्यात तत्परता सूचकांक के निर्माण का विचार सर्वप्रथम वर्ष 2019 में नीति आयोग के समक्ष आया था। इसका प्रथम संस्करण 2020 में जारी किया गया। इसका द्वितीय संस्करण "निर्यात तत्परता सूचकांक 2021" 25 मार्च 2022 को जारी किया गया। निर्यात तत्परता सूचकांक (EPI) की संरचना में कुल 4 स्तंभ- नीति:— निर्यात और आयात के लिये रणनीतिक दिशा प्रदान करने वाली एक व्यापक व्यापार नीति। बिज़नेस इकोसिस्टम:— एक कुशल बिज़नेस इकोसिस्टम जो राज्यों को निवेश आकर्षित करने और स्टार्ट-अप शुरू करने हेतु व्यक्तियों के लिये एक सक्षम बुनियादी ढाँचा बनाने में मदद करता है। निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र:— कारोबारी माहौल का आकलन करना, जो निर्यात के लिये विशिष्ट हो। निर्यात प्रदर्शन:— यह एकमात्र आउटपुट आधारित पैरामीटर है जो राज्य...