सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निर्यात तत्परता सूचकांक 2021: नीति आयोग [Export Preparedness Index(EPI)— 2021

निर्यात तत्परता सूचकांक(EPI) 2021: नीति आयोग
नीति आयोग व इंस्टीट्यूट ऑफ कॉम्पिटेटिवनेस ( Institute of Competitiveness)  संयुक्त रूप से निर्यात तत्परता सूचकांक (Export Preparedness Index-EPI) जारी करता है।

भारतीय राज्यों की निर्यात तत्परता का मूल्यांकन करने के लिये निर्यात तत्परता सूचकांक के निर्माण का विचार सर्वप्रथम वर्ष 2019 में नीति आयोग के समक्ष आया था।

इसका प्रथम संस्करण 2020 में जारी किया गया।
इसका द्वितीय संस्करण "निर्यात तत्परता सूचकांक 2021" 25 मार्च 2022 को जारी किया गया।

निर्यात तत्परता सूचकांक (EPI) की संरचना में कुल 4 स्तंभ-
  1. नीति:— निर्यात और आयात के लिये रणनीतिक दिशा प्रदान करने वाली एक व्यापक व्यापार नीति।
  2. बिज़नेस इकोसिस्टम:— एक कुशल बिज़नेस इकोसिस्टम जो राज्यों को निवेश आकर्षित करने और स्टार्ट-अप शुरू करने हेतु व्यक्तियों के लिये एक सक्षम बुनियादी ढाँचा बनाने में मदद करता है।
  3. निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र:— कारोबारी माहौल का आकलन करना, जो निर्यात के लिये विशिष्ट हो।
  4. निर्यात प्रदर्शन:— यह एकमात्र आउटपुट आधारित पैरामीटर है जो राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के निर्यात गतिविधियों की जाँच करता है। निर्यात निष्पादन शामिल हैं, इसके अलावा इन सभी स्तंभों में कुछ उप-स्तंभ भी शामिल हैं।
11 उप स्तंभ - निर्यात संवर्धन नीति, संस्थागत संरचना, व्यवसाय वातावरण, अवसंरचना, परिवहन संपर्क, वित्त की सुविधा, निर्यात अवसंरचना, व्यापार सहायता, अनुसंधान एवं विकास अवसंरचना, निर्यात विविधीकरण और विकास अनुकूलन शामिल हैं।

EPI-2021 में 4 स्तंभ, 11 उप स्तंभ और 60 संकेतक तथा इसमें 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।

उद्देश्य:—
  • भारतीय निर्यात क्षेत्र के लिये चुनौतियों और अवसरों की पहचान करना।
  • सरकारी नीतियों की प्रभावोत्पादक को बढ़ाना। 
  • एक सुविधाजनक नियामकीय संरचना को प्रोत्साहित करना है।





समग्र रैंकिंग:—
समग्र रैंकिंग के मामले में गुजरात लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान पर तथा लक्ष्यदीप अंतिम स्थान पर रहा है। 
अधिकांश तटीय राज्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं।
शीर्ष 10 में 5 तटीय व 5 लैंडलोक राज्य है। 

श्रेणीवार रैंकिंग:—


पिछले साल से समग्र तुलना
भारत के निर्यात प्रोत्साहन के समक्ष चुनौतियां:-
  • EPI 2021 भारत के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तीन प्रमुख चुनौतियों को प्रकट करती है।
  1. निर्यात आधारिक अवसंरचना में अंतर तथा अंतर-क्षेत्रीय अंतर
  2. राज्यों में कमजोर व्यापार समर्थन तथा विकास अभिविन्यास
  3. जटिल एवं विशिष्ट निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान एवं विकास संबंधी आधारिक संरचना की कमी।

राजस्थन की स्थिति:-
समग्र रैंकिंग में राजस्थान का स्थान 11वां रहा है।
लैंड लोड श्रेणी में 6th स्थान रहा है।
पिछले साल राजस्थान का 4th स्थान था।
चार प्रमुख स्तंभों में स्थान:-
  • Policy Pillar—6th
  • Business Ecosystem 16th
  • Export Ecosystem Pillar—6th
  • Export Performance Pillar— 6th





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...