1 नवंबर 2022
✍️ नीति आयोग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 2.0 का आयोजन किया ।
लंबित मामलों और शिकायतों का निपटान किया गया ।14 से 30 सितंबर 2022 तक अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान, नीति आयोग ने अपने संबद्ध कार्यालयों /स्वायत्त संस्थानों-डीएमइओ, ऐम और निलेर्ड के साथ विभिन्न श्रेणियों के तहत लंबित मामलों की पहचान की थी ।
✍️ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के मुरादाबाद-ठाकुरवाड़ा-काशीपुर खंड के लिए 1841.92 करोड़ रुपये की लागत से सुधार एवं उन्नयन कार्य स्वीकृत ।
✍️ 1 नवंबर 2022 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया ।
ईपीएफओ विजन @2047 दस्तावेज़ जारी किया गया ।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भविष्य निधि पुरस्कार-2022 प्रदान किए गए ।
रांची में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय भवन का आभासी रूप (वर्चुअल मोड) में उद्घाटन।
✍️ उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री:- श्री अश्विनी कुमार चौबे
✍️ भारतीय मानक ब्यूरो(बीआईएस) के महानिदेशक:- श्री प्रमोद कुमार तिवारी
✍️ मुख्य सतर्कता अधिकारी:- श्री आशीष त्रिपाठी
✍️ केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री:- श्री भूपेंद्र यादव
✍️ गोवा में नागरिक हवाई नौपरिवहन सेवा संस्थान (सीएएनएसओ) एशिया प्रशांत सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
सीएएनएसओ के बारे में:-
सीएनएसओ- नागरिक हवाई नौपरिवहन सेवा संस्थान - हवाई यातायात प्रबंधन (एटीएम) उद्योग की वैश्विक आवाज है और हमारे भविष्य के आकाश को आकार प्रदान कर रहा है। इसके सदस्य दुनिया के 90 प्रतिशत से अधिक हवाई यातायात का समर्थन करते हैं और इसमें हवाई नेविगेशन सेवा प्रदाता, हवाई क्षेत्र के उपयोगकर्ता और ऑपरेटर, निर्माता तथा विमानन उद्योग आपूर्तिकर्ता शामिल हैं। संगठन ज्ञान, विशेषज्ञता और नवाचार को साझा करने के लिए उद्योग को जोड़कर वैश्विक वायु यातायात प्रबंधन प्रदर्शन की देखरेख करता है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बारे में:-
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) भारतीय महाद्वीपीय हवाई क्षेत्र और उससे सटे समुद्री हवाई क्षेत्र पर एयर नेविगेशन सेवाओं के प्रावधान के लिए उत्तरदायी है, जिसे आईसीएओ द्वारा भारत को सौंपा गया है। एएआई भारत में प्रमुख हवाईअड्डा संचालक के रूप में भी कार्य करता है, जो 133 हवाई अड्डों के प्रबंधन के लिए उत्तरदायी है, जिसमें 24 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, 78 घरेलू हवाई अड्डे, 10 कस्टम हवाई अड्डे और 21 सिविल एन्क्लेव शामिल हैं। एएआई का दृष्टिकोण दुनिया का अग्रणी हवाई अड्डा डेवलपर, ऑपरेटर और एयर नेविगेशन सर्विस प्रोवाइडर बनना है, जिसका मिशन पूरे देश में एयर संपर्क को बढ़ावा देना है और लागत प्रभावी, आधुनिक, सुरक्षित हवाई अड्डा संचालन तथा हवाई नेविगेशन सेवाओं के लिए अत्याधुनिक और स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके पर्यावरण के प्रति जागरूक स्थायी संगठन बनना है।
✍️ डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र (डब्ल्यूएचओ-एसईएआरओ) के सहयोग से आयुष मंत्रालय के भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी फार्माकोपिया आयोग (पीसीआईएमएंडएच) ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में पारंपरिक/हर्बल उत्पादों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए प्रयोगशाला क्षमता को उन्नत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आयुष मंत्रालय के विशेष सचिव श्री प्रमोद कुमार पाठक ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ऐसा कार्यक्रम देश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 9 देशों (भूटान, इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, मालदीव, तिमोर लेस्ते और बांग्लादेश) के कुल 23 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य पारंपरिक/हर्बल उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रयोगशाला आधारित तकनीकों और विधियों के लिए कौशल प्रदान करना है।
✍️ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के पंचमहल के जंबुघोड़ा में करीब 860 करोड़ रुपये की परियोजनाएं समर्पित कीं और उनकी आधारशिला रखी।
✍️ आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी गिरिधर अरमाने ने 01 नवंबर, 2022 को रक्षा सचिव का पद ग्रहण किया ।
✍️ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री:-श्री नरेंद्र सिंह तोमर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading