✍️ केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के होलोंगी में स्थित नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नामकरण “डोनी पोलो हवाई अड्डा, ईटानगर” के रूप में करने को अपनी मंजूरी दे दी है।
भारत सरकार ने जनवरी, 2019 में होलोंगी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण को ‘सैद्धांतिक’ स्वीकृति प्रदान की थी। इस हवाई अड्डे को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा केन्द्र सरकार और अरुणाचल प्रदेश की राज्य सरकार के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।अरुणाचल प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा इस हवाई अड्डे का नाम ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट, ईटानगर’ रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जोकि सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति लोगों के सम्मान और प्रतीकात्मक रूप से इस राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
उत्तर–पूर्वी क्षेत्र को भारत के विकास इंजन के रूप में विकसित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, डोनी पोलो हवाई अड्डा विमान सेवाओं का परिचालन शुरू करने वाला अरुणाचल प्रदेश का तीसरा हवाई अड्डा होगा जिससे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हवाईअड्डों की कुल संख्या 16 हो जाएगी।
✍️ केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन के विकास एवं प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और डेनमार्क के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी ।
✍️ भारतीय सेना ने दिल्ली कैंट में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के लिए टाटा पावर के साथ सहयोग किया ।
✍️ उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में समाप्त हुए खेलो इंडिया महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट के दूसरे चरण में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए गए हैं। यह टूर्नामेंट सीनियर, जूनियर और युवा आयु वर्ग में आयोजित किया गया। यह भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (ईडब्ल्यूएलएफ) द्वारा आयोजित तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग द्वारा समर्थित था।
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने सीनियर महिला वर्ग में विजेता टीम की ट्रॉफी हासिल की, जबकि महाराष्ट्र ने जूनियर महिला और युवा लड़कियों की श्रेणी में विजेता टीम की ट्रॉफी जीती।टूर्नामेंट में भारोत्तोलकों ने भागीदारी की, जो लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के साथ-साथ खेलो इंडिया छात्रवृत्ति योजना का हिस्सा हैं। आकांक्षा व्यावरे, भावना, मार्टिना देवी, योगिता खेड़कर और कल्पना यादव ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए।
अंक के आधार पर टूर्नामेंट में तीन सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक निम्नलिखित थी:- कोमल जौहर (वरिष्ठ महिला), संजू देवी (जूनियर महिला) और आकांक्षा व्यवाहरे (युवा लड़कियां)।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने :-
युवा:- 40 किग्रा - आकांक्षा व्यवहारे (स्नैच: 60 किग्रा, सी एंड जे: 71 किग्रा, कुल: 131 किग्रा); 64 किग्रा - भावना (स्नैच: 88 किग्रा, सी एंड जे: 113 किग्रा, कुल: 201 किग्रा); 81 किग्रा से अधिक - मार्टिना देवी (स्नैच: 83 किग्रा, कुल: 191 किग्रा);
जूनियर:- 64 किग्रा - भावना (स्नैच: 88 किग्रा, सी एंड जे: 113 किग्रा, कुल: 201 किग्रा); 81 किग्रा - कल्पना यादव (स्नैच: 90 किग्रा, कुल: 201 किग्रा); 87 किग्रा - योगिता खेड़कर (स्नैच: 78 किग्रा, सी एंड जे: 105 किग्रा, कुल: 183 किग्रा); 87 किग्रा से अधिक - मार्टिना देवी (कुल: 191 किग्रा)
✍️
✍️केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोवा में सिविल एयर नेविगेशन सर्विसेज ऑर्गनाइजेशन (सीएएनएसओ) एशिया प्रशांत सम्मेलन को वर्चुअल तौर पर संबोधित किया
सम्मेलन का विषय "थिंक ग्लोबल, कोलैबोरेट रीजनल, एक्म्प्लीश लोकल" है।
✍️ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री इलाबेन भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और युवाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को याद किया।
✍️ ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2022'
बेंगलुरु में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन-दिवसीय कार्यक्रम
✍️ सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2022 समारोह, 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक मनाया जा रहा है।
इसकी विषयवस्तु है:- “भ्रष्टाचार मुक्त भारत - विकसित भारत”
✍️ जल जीवन मिशन:-
वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया यह मिशन वर्ष 2024 तक ‘कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन’ (FHTC) के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति की परिकल्पना करता है।
जल जीवन मिशन का उद्देश्य जल को आंदोलन के रूप में विकसित करना है, ताकि इसे लोगों की प्राथमिकता बनाया जा सके।
यह मिशन ‘जल शक्ति मंत्रालय’ के अंतर्गत आता है।
केंद्र और राज्यों के बीच फंड शेयरिंग पैटर्न हिमालय तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिये 90:10, अन्य राज्यों के लिये 50:50 है जबकि केंद्रशासित प्रदेशों के मामलों में शत प्रतिशत योगदान केंद्र द्वारा किया जाता है।
✍️ भारत आम, केला, नारियल, काजू, पपीता आदि का शीर्ष उत्पादक देश है तथापि फलों और सब्जियों का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इसके अलावा भारत मसालों को सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
✍️ मिस्र में यूएन फ़्रेमवर्क सन्धि (UNFCCC) के सम्बद्ध पक्षों (Conference of the Parties/COP) के 27वें सम्मेलन का आयोजन होगा।
जलवायु परिवर्तन पर यूएन फ़्रेमवर्क सन्धि (UNFCCC) के सम्बद्ध पक्षों (Conference of the Parties/COP) का वार्षिक सम्मेलन, जलवायु सम्बन्धी विषयों पर सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन है।वर्ष 1992 में ब्राज़ील के रियो डी जैनेरियो में पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर यूएन पृथ्वी सम्मेलन (Earth Summit) के दौरान, जलवायु परिवर्तन पर यूएन फ़्रेमवर्क सन्धि पारित की गई, और इसके लिये समन्वय संस्था - UNFCCC स्थापित की गई।
UNFCCC को घोषित लक्ष्य, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में कटौती लाना है ताकि मानवीय गतिविधियों की वजह से होने वाले जलवायु परिवर्तन के ख़तरनाक दुष्प्रभावों की रोकथाम की जा सके. अब तक 197 पक्षों ने इस पर हस्ताक्षर किये हैं।
वर्ष 1994 से यह सन्धि लागू हो गई, और उसके बाद से हर वर्ष सन्धि के सम्बद्ध पक्षों के सम्मेलन, या COPs, औपचारिक वैश्विक जलवायु शिखर बैठकें आयोजित की जाती रही हैं।
हालाँकि, वर्ष 2020 इसका एक अपवाद है चूँकि कोविड-19 महामारी के कारण कॉप26 के आयोजन में एक वर्ष की देरी हुई है।
इन बैठकों के दौरान, देशों ने मूल सन्धि में विस्तार के लिये वार्ता आगे बढ़ाई गई है, ताकि उत्सर्जनों पर क़ानूनी रूप से बाध्यकारी कटौतियाँ स्थापित की जा सकें।
उदाहरणस्वरूप, वर्ष 1997 में क्योटो प्रोटोकॉल और 2015 में पेरिस जलवायु समझौता, जिसमें सभी देशों ने वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने और जलवायु कार्रवाई वित्त पोषण को बढ़ावा देने के लिये प्रयासों को मज़बूती देने पर सहमति व्यक्त की है।
मिस्र में यूएन फ़्रेमवर्क सन्धि (UNFCCC) के सम्बद्ध पक्षों (Conference of the Parties/COP) के 27वें सम्मेलन का आयोजन होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Welcome on my blog ...tnx for reading