सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइस+) 2021-22 की विस्तृत रिपोर्ट

एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइस+) 2021-22 की विस्तृत रिपोर्ट (03 NOV 2022 10:02AM by PIB Delhi)

वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तरीय स्कूल शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात में सुधार । 

वर्ष 2021-22 में आठ लाख से अधिक नई छात्राओं ने नामांकन किया। 

वर्ष 2021-22 में अजा, अजजा, अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन बढ़ा । 

वर्ष 2021-22 के दौरान स्कूली शिक्षा में 95.07 लाख शिक्षक संलग्न, जिनमें से 51 प्रतिशत से अधिक संख्या शिक्षिकाओं की । 

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक छात्रों का नामांकन और शिक्षकों की भर्ती ।
 
वर्ष 2021-22 में लगभग 77 प्रतिशत स्कूलों में खेल मैदान की सुविधा थी। वर्ष 2018-19 के बाद से इसमें 3.4 प्रतिशत का सुधार । 

फिट इंडिया स्कूल के तहत 33 प्रतिशत या 4.98 लाख स्कूलों को प्रमाणित किया गया । 

वर्ष 2021-22 में भारत के लगभग 27.7 प्रतिशत स्कूलों में किचन-गार्डन। वर्ष 2018-19 के बाद से इसमें 32 प्रतिशत का सुधार । 

 रिपोर्ट:-

शिक्षा मंत्रालय ने भारत की स्कूली शिक्षा पर एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइस+) 2021-22 की विस्तृत रिपोर्ट जारी कर दी है।

स्कूलों से यूडाइस+ नामक ऑनलाइन डाटा संकलन प्रणाली को वर्ष 2018-19 में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने विकसित किया था, ताकि आंकड़ों के कागजी कार्रवाई आधारित दस्ती संकलन के पुराने ढर्रे से पैदा होने वाली झंझटों से मुक्ति मिल सके। यूडाइस+ प्रणाली के जरिये खासतौर से डाटा संकलन, डाटा आकलन और डाटा प्रमाणीकरण सम्बंधी कामों में सुधार आया है।

यूडाइस+ 2021-22 में महत्त्वपूर्ण संकेतकों के अतिरिक्त आंकड़े, जैसे डिजिटल पुस्तकालय, सहपाठियों से सीखने, कठिन चीजों की पहचान, स्कूल के पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या, आदि के बारे में आंकड़े जमा किया जाते हैं, ताकि नई शिक्षा नीति की पहलों के साथ उनका सामंजस्य बिठाया जा सके।

स्कूल शिक्षा में छात्र और शिक्षकः- 

वर्ष 2021-22 में प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक स्कूलों में कुल 25.57 करोड़ छात्रों का नामांकन हुआ, जबकि वर्ष 2020-21 में 25.38 करोड़ छात्रों ने नामांकन कराया था। इस तरह नामांकन कराने वाले छात्रों की संख्या में 19.36 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति के छात्रों के नामांकन में 4.82 करोड़ का इजाफा हुआ, जबकि वर्ष 2020-21 में 4.78 करोड़ नामांकन ही हुये थे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के छात्रों का नामांकन वर्ष 2021-22 में 2.51 करोड़ था, जबकि वर्ष 2020-21 में 2.49 था। अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग के छात्रों का नामांकन वर्ष 2021-22 में 11.48 करोड़ हुआ, जबकि वर्ष 2020-21 में 11.35 करोड़ था। सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) शिक्षा में प्रवेश का सामान्य स्तर बताता है। वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में प्राथमिकउच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तरीय स्कूल शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात में सुधार देखा गया। उल्लेखनीय है कि उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में वर्ष 2020-21 के 53.8 प्रतिशत जीईआर में सुधार दर्ज किया गया तथा वह वर्ष 2021-22 में 57.6 प्रतिशत हो गया।

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्लूएसएन) का नामांकन 2021-22 में 22.67 लाख दर्ज हुआ, जबकि 2020-21 में यह 21.91 लाख था। इस तरह 2020-21 की तुलना में इसमें 3.45 प्रतिशत का सुधार देखा गया।

वर्ष 2021-22 के दौरान स्कूली शिक्षा में 95.07 लाख शिक्षक संलग्न रहे, जिनमें से 51 प्रतिशत से अधिक संख्या शिक्षिकाओं की थी। साथ ही, वर्ष 2021-22 में शिष्य-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) प्राथमिक में 26, उच्च प्राथमिक में 19, माध्यमिक में 18 और उच्चतर माध्यमिक में 27 रहा। इस तरह वर्ष 2018-19 से इसमें लगातार सुधार आ रहा है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक में वर्ष 2018-19 के दौरान पीटीआर क्रमशः 28, 19, 21 और 30 था।

वर्ष 2021-22 में 12.29 करोड़ से अधिक छात्राओं ने प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक नामांकन कराया था। इस तरह 2020-21 में लड़कियों के नामांकन की तुलना में 8.19 लाख का इजाफा देखा गया। जीईआर का लिंग समानता सूचकांक (जीपीआई) दर्शाता है कि समान आयुवर्ग की लड़कियों की आबादी को देखते हुये स्कूल शिक्षा में लड़कियों का प्रतिनिधित्व उचित स्तर पर है। सभी स्कूल शिक्षा के स्तर पर जीपीआई मूल्य स्कूल शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी की जानकारी देता है।

वर्ष 2021-22 में प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक अनुसूचित जाति के छात्रों का नामांकन वर्ष 2020-21 के 4.78 करोड़ नामांकन की तुलना में बढ़कर 4.83 करोड़ हो गया। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के छात्रों का नामांकन 2020-21 के 2.49 से बढ़कर 2021-22 में 2.51 करोड़ तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों का नामांकन 2020-21 के 11.35 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 11.49 करोड़ हो गया।

वर्ष 2021-22 के 14.89 लाख स्कूल रहे, जबकि वर्ष 2020-21 में स्कूलों की संख्या 15.09 लाख थी। स्कूलों की संख्या में यह कमी मुख्यतः इसलिये हुई, क्योंकि निजी स्कूल तथा अन्य प्रबंधन वाले स्कूल बंद हो गये तथा विभिन्न राज्यों द्वारा स्कूलों के समूह/क्लस्टर बना दिये गये।

स्कूल अवसंरचनाः समग्र शिक्षा योजना का प्रभावः-

वर्ष 2021-22 के आधार पर स्कूलों में बुनियादी ढांचागत सुविधाओं की उपलब्धता इस प्रकार हैः-

  • बिजली कनेक्शन: 89.3%
  • पेयजल: 98.2%
  • लड़कियों के लिये शौचालय: 97.5%
  • सीडब्लूएसएन शौचालय: 27%
  • हाथ धोने की सुविधाः  93.6%
  • खेल का मैदानः 77%
  • सीडब्लूएसएन के लिये रेलिंग वाला रैम्पः 49.7%
  • पुस्तकालय/पढ़ने का कक्ष/पढ़ने का स्थानः 87.3%

स्कूलों के लिये सतत पर्यावरण पहलें:-

  • किचन गार्डनः 27.7%
  • वर्षा जल संचयनः 21%









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...