सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24 November 2021

✍️ भारत पहली बार रणनीतिक भंडार से 50 लाख बैरल कच्चा तेल जारी करेगा।
भारत में कच्चे तेल के तीन रणनीतिक भंडार हैं—
1. विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
2. मंगलुरू (कर्नाटक)
3. पादूर (कर्नाटक)

यहां पर कुल 3.8 करोड़ टन कच्चा तेल संचित करके रखा जा सकता है। 

इसमें से भारत फिलहाल 50 लाख टन इस्तेमाल करेगा, जो मोटे तौर पर उसके रोजाना की खपत के बराबर है।

✍️ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान के नए विदेश मंत्री हयाशु यो शिमाशा से बातचीत की।

✍️ भारत के रक्षा मंत्रालय ने रूस के साथ 5000 करोड़ के 7.5 लाख AK-203 असाल्ट राइफल निर्माण की मंजूरी प्रदान की है, जिनका निर्माण अमेठी की फैक्ट्री में होगा।

✍️ दक्षिणी कोरिया के भूतपूर्व तानाशाह चुन डू ह्वान का निधन।

✍️ फ्रांस के पीएम जीन कास्टेक्स कोरोना संक्रमित।

✍️ ईएसपी हार्ट फेल्यर सर्जन में प्रकाशित निष्कर्ष के अनुसार एस्पिरिन से हार्ट फेलियर का खतरा 26% होता है।

✍️ यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेग के खगोलविदों ने 29 वर्ष प्रकाश दूरी पर रेबेल्स-12-2 और रेबेल्स 29-2  नामक आकाशगंगा की खोज की है।

✍️ बीएचयू के विज्ञानियों ने बायोफोर्टीफाइड विधि से "मालवीय स्वर्ण मक्का- वन" नामक पोषण से भरपूर मक्का की विशेष प्रजाति विकसित की है, जो शरीर में खून व कैल्शियम की कमी को पूरा करेगी।

✍️ केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कल दूसरे ग्लोबल केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग हब (जीसीपीएमएच) का उद्घाटन नई दिल्ली में करेंगे।

✍️भारत-जर्मनी साझेदारी के तहत नीति आयोग ने एसडीजी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22 जारी किया।

एसडीजी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड में एसडीजी ढांचे के सभी 46 लक्ष्यों में 77 एसडीजी सूचकों के आधार पर 56 शहरी क्षेत्रों [दस लाख से अधिक आबादी वाले 44 शहर और दस लाख से कम आबादी वाले 12 शहर (राज्यों की राजधानियां)]का रैंक पेश किया गया है। 

प्रत्येक एसडीजी के लिए, शहरी क्षेत्रों को 0-100 के पैमाने पर रैंक किया गया है। 100 के स्कोर का अर्थ है कि शहरी क्षेत्र ने 2030 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है; 0 के स्कोर का अर्थ है कि यह चयनित शहरी क्षेत्रों में लक्ष्यों को प्राप्त करने के मामले में सबसे पीछे है।

शहरी क्षेत्रों को उनके समग्र स्कोर के आधार पर नीचे वर्गीकृत किया गया है:-

1. आकांक्षी (एस्पिरेंट): 0–49
2. अच्छा प्रदर्शन करने वाला (परफॉर्मर): 50–64
3. बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाला (फ्रंट रनर): 65–99
4. लक्ष्य को प्राप्त कर लेने वाला (अचीवर): 100


संकेतक गरीबी में कमी, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जल और स्वच्छता, स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक विकास, उद्योग, बुनियादी ढांचे, कम असमानताओं, शहरी विकास, जलवायु कार्रवाई, वन और शासन के क्षेत्रों को कवर करते हैं। 
 इन संकेतकों पर डेटा आधिकारिक डेटा स्रोतों जैसे एनएफएचएस, एनसीआरबी, यू-डीआईएसई, मंत्रालयों के डेटा पोर्टल और अन्य सरकारी डेटा स्रोतों के स्रोत हैं।

✍️भारत के पर्वतीय प्रांत उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला स्थित ऊपरी काली गंगा घाटी क्षेत्र में एक अज्ञात ग्लेशियर अर्थात हिमनद का अध्ययन कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं ने बताया है कि ग्लेशियर ने अचानक अपना मुख्य मार्ग बदल दिया है। यह पहली बार है कि हिमालय के ग्लेशियर से इस तरह के मार्ग बदलने की सूचना मिली है, और शोधकर्ताओं ने इसके लिए जलवायु और विवर्तनिकी (टेक्टोनिक्स) अर्थात धरातल की रचना दोनों के संचित प्रभाव को जिम्मेदार ठहराया है।


✍️ भारत सरकार द्वारा अगले वित्त वर्ष के लिए भी जारी रखने वाली योजनाएं:-


इस योजना में सात उप-योजनाएं शामिल हैं, जैसे कि समुद्री प्रौद्योगिकी, समुद्री मॉडलिंग और परामर्श सेवाएं (ओएमएएस), समुद्री अवलोकन नेटवर्क (ओओएन), समुद्री निर्जीव (नॉन-लिविंग) संसाधन, समुद्री सजीव संसाधन एवं इको-सिस्टम (एमएलआरई), तटीय अनुसंधान एवं अनुसंधान पोतों का संचालन और रख-रखाव।



✍️भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 13 राज्यों के शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच को मजबूत करने और बेहतर बनाने के लिए कल 300 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे स्लम क्षेत्रों के 51 मिलियन निवासियों सहित 256 मिलियन से अधिक शहरी निवासियों को लाभ मिलेगा।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य भारत में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करने की एक प्रमुख रणनीति के रूप में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच को बेहतर बनाना है। 

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केन्‍द्र (एबी-एचडब्‍ल्‍यूसी) और प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्‍वस्‍थ भारत योजना (पीएम-एएसबीवाई)– जिसे अब प्रधानमंत्री आयुष्‍मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम)– का नया नाम दिया गया है।

✍️भारत सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार और विश्व बैंक ने 18 नवम्‍बर, 2021 को एक परियोजना के बारे में 250 मिलियन डॉलर के कानूनी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। 
इस परियोजना का उद्देश्य आंध्र प्रदेश राज्य में 50 लाख से अधिक छात्रों की शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

✍️ केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में ‘आधार 2.0- डिजिटल पहचान और स्‍मार्ट गवर्नेंस के अगले युग का आरंभ’ शीर्षक से 23 नवम्‍बर, 2021 से आरंभ हो रही तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

✍️ भारत इंडोनेशिया समन्वित दो दिवसीय गश्ती का सैंतीसवां संस्करण।
भारतीय नौसेना का पोत (आईएनएस) खंजर, जो एक स्वदेश निर्मित अपतटीय गश्ती पोत है, इंडोनेशियाई नौसेना के पोत केआरआई-सुल्तान ताहा सैफुद्दीन (376), जो एक कपिटन पतिमुरा-क्लास कार्वेट है, के साथ 23 से 24 नवंबर 2021 तक एक समन्वित गश्त (कॉर्पैट) करने जा रहा है।

भारत और इंडोनेशिया 2002 से वर्ष में दो बार अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ समन्वित गश्त (कॉर्पैट) कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण हिस्से को वाणिज्यिक शिपिंग, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित और वैध समुद्री गतिविधियों का संचालन करने के लिए सुरक्षित रखना है। कॉर्पेट नौसेनाओं के बीच समझ और अंतःक्रियाशीलता बनाने में मदद करते हैं, और अवैध अन-रिपोर्टेड अनियमित (आईयूयू) मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, सशस्त्र डकैती और समुद्री डकैती को रोकने और दबाने के लिए उपायों के गठन की सुविधा प्रदान करते हैं।

✍️ एवियन इन्फ्लूएंजा से जोधपुर एवं जयपुर के सांभर क्षेत्र में कौओं व प्रवासी पक्षियों की मौत। 

✍️ भारतीय जीडीपी के बारे में अनेक संस्थाओं की रिपोर्ट—






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Make Small Strong अभियान

  ‘ Make Small Strong ’ अभियान ✍️30 सितंबर, 2020 को गूगल इंडिया ने छोटे व्यवसायों का सपोर्ट करने और कस्‍‍‍‍‍टमर डिमांड में मदद करने के लिए अपने राष्ट्रव्यापी अभियान "मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग" की शुरुआत की घोषणा की है।  ✍️टेक कंपनी Google ने बीते 6 अक्टूबर 2020 को भारत के छोटे व्यापारियों के लिए खास अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'Make Small Strong' है।  ✍️इस अभियान के जरिए कंपनी उन छोटे कारोबारियों की सहायता करना चाहती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपने कारोबार को बढ़ाने की बेहतर कोशिश की है।  ✍️साथ ही कंपनी इस अभियान के माध्यम से कारोबारियों को डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।  ✍️गूगल सर्च और गूगल मैप को जल्द मिलेंगे खास फीचर्स कंपनी ‘ Make Small Strong ’ अभियान के तहत गूगल सर्च और गूगल मैप में कई खास फीचर जोड़ेगी, जिससे यूजर्स आसानी से छोटे व्यापारियों को सर्च कर सकेंगे। खास बात यह है कि यूजर्स छोटे कारोबारियों को उनकी सेवाओं के लिए रेटिंग दे सकेंगे।  ✍️गूगल-कंतार की रिपोर्ट के अनुसार-  आज 10 में से 5 कारोबारी डिजिटल चैनल का ...

वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021

😂वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021😂 ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20मार्च से एक दिन पूर्व 19मार्च संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में ‘सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations) द्वारा वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2021 जारी की गई है। 👉इस वर्ष यह रिपोर्ट विश्व के लोगों पर कोविड-19 के प्रभावों पर केंद्रित है। 👉सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टेल्समन स्टिफ्टंग द्वारा वर्ष 2016 से वार्षिक SDG सूचकांक और डैशबोर्ड ग्लोबल रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है। ✍️अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस:- 👉प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है।  👉यद्यपि विश्व खुशहाली रिपोर्ट विभिन्न प्रकार के डेटा पर आधारित हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हमेशा गैलप वर्ल्ड पोल रहा है, जो कि वार्षिक सर्वेक्षणों की वैश्विक श्रृंखला की रेंज और तुलनात्मकता में अद्वितीय है। 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में...

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

✍️WPF के बारे में- इटली की राजधानी रोम में स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। WFP खाद्य के अंतिम लक्ष्य के साथ भूख और कुपोषण को खत्म करने का प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास समूह का सदस्य है और इसकी कार्यकारी समिति का हिस्सा है। 19 दिसंबर1961 में स्थापित, WFP दुनिया के एक दृष्टिकोण का अनुसरण करता है जिसमें हर आदमी, महिला और बच्चे की सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक भोजन तक हर समय पहुंच होती है। WFP एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है , जिसमें 36 सदस्य देश शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक कार्यकारी निदेशक द्वारा की जाती है, जिसकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक द्वारा की जाती है। कार्यकारी निदेशक को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये नियुक्त किया जाता है।  विश्व सरकार, निगमों और निजी दाताओं से स्वैच्छिक दान द्वारा WFP कार्य वित्त पोषित है। WFP खाद्य सहायता को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने, बाल मृ...