✍️ त्रिपुरा के निकाय चुनाव में भाजपा ने 334 में से 329 सीटों पर जीत हासिल की है। ✍️ संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक कुल 25 दिनों तक चलेगा और इसमें 19 बैठकें होंगी। इसमें एक वित्त विधेयक और 36 अन्य विधेयक पेश होंगे, जिसमें कृषि कानूनों का निरस्तीकरण विधेयक 2021 भी शामिल है। 3 अध्यादेशों के स्थान पर भी विधेयक लाए जाएंगे। ✍️ पूर्वी लद्दाख में LAC के करीब चीनी लोगों के बसाने के साथ-साथ चीन ने मिसाइल रेजिमेंट की भी तैनाती की है। चीन की इन गतिविधियों को लेकर भारतीय सेना ने कड़ी आपत्ति जताई है। ✍️ दिल्ली सरकार ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बिजनेस ब्लास्टर्स 28 नवंबर 2021 को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा लांच किया, जिसमें उद्योगपतियों के सामने बच्चों ने बिजनेस प्लान रखा। इस कार्यक्रम के दौरान तीन बच्चों को स्टार्टअप के लिए 80, 60 और ₹50 हजार की मदद दी गई। ✍️ केंद्रीय सहकारिता मंत्री- अमित शाह ✍️ राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 30% से अधिक महिलाओं ने पतियों द्वारा कुछ परिस्थितियों में अपनी पत्नियों की पिटाई किए...
From national dainik jagran